मप्र में एक और कांग्रेस विधायक का विधानसभा से इस्तीफा,भाजपा में होंगे शामिल

भोपाल, 23 जुलाई – मध्यप्रदेश में कांग्रेस के एक और विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पटेल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि इससे पहले 24 तत्कालीन विधायक अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। अब पटेल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस छोड़ने और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या 25 हो गई है। इस तरह राज्य में कुल 27 विधानसभा क्षेत्र रिक्त हो गए हैं। इन क्षेत्रों में आगामी समय में उपचुनाव होंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493