कांग्रेस के पूर्व विधायक के शामिल होते ही भाजपा विधायक ने मुख्यालय सहित जेपी नड्डा को भेजा ऑडियो क्लिप

जबलपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही पाटन विधानसभा से भाजपा के वर्तमान विधायक अजय बिश्नोई ने एक ऑडियो एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। यह ऑडियो भाजपा मुख्यालय सहित जेपी नड्डा को भी टैग किया गया है। 6 मिनट के इस ऑडियो में जो चर्चा हो रही है उसके बारे में बिश्नोई जी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि…

“पाटन के पूर्व विधायक भाई नीलेश अवस्थी का भाजपा में स्वागत हैं। भाजपा में शामिल होने वालो का स्वागत करना हमारी मजबूरी है। आप सबका यह जानना भी जरूरी हैं कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए भाई नीलेश अवस्थी के कांग्रेस और भाजपा के बारे क्या विचार हैं! एक ऑडियो भेज रहा हूं। 06 मिनिट के इस आडियो में नीलेशजी कांग्रेस के कमलनाथजी से लेकर अन्य नेताओं को सुशोभित कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे कांग्रेस क्यों छोड़ रहे है। 3.30 मिनिट के बाद वे बता रहे हैं कि उनके भाजपा में आने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं की। मां के साथ क्या हो जायेगा और भाजपा के कार्यकर्ता किसके…साथ लग जायेंगे।”

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा नेता अजय विश्नोई अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्टों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने ने कांग्रेस नेता पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी के भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं इस बात खुलासा किया था। अब उन्होंने ने नीलेश अवस्थी के गुरुवार को भाजपा ज्वाइन कर लेने पर अपने एक्स एकाउंट पर एक ऑडियो पोस्ट कर सनसनी मचा दी है।

 

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493