Ashok Gehlot बन सकते कांग्रेस अध्यक्ष,सचिन पायलट को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर गहमा-गहमी तेज हो गई है. मौजूदा हालात को देखें तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच सीधी टक्कर होती दिख रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अशोक गहलोत को गांधी परिवार का समर्थन हासिल होगा, लेकिन इसके बारे में खुलकर बात नहीं होगी. अशोक गहलोत ने एक दिन पहले संकेत दिये थे कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री (Rajasthan CM News) और अध्यक्ष दोनों पदों पर बने रह सकते हैं. हालांकि इसके बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गुरुवार को कांग्रेस में ‘वन मैन, वन पोस्ट’ का समर्थन किया.

अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाते हैं तो सचिन पायलट (Sachin Pilot) राजस्थान के मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. NDTV ने सूत्रों के हवाले से बतााया कि कांग्रेस ने सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन देने का फैसला किया है. रिपोर्ट है कि सचिन पायलट को जल्द ही राजस्थान का नया सीएम बनाया जा सकता है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493