सैफ और करीना ने एक-दूसरे को दिया कौन सा सरप्राइज

Saif_Kareenaन्यूली वेड कपल सैफ करीना अपने बिजी शेड्यूल की वजह से हनीमून भी नहीं मना पाए। करीना आजकल फिल्म सत्याग्रह की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब सैफ अपनी बेगम से ज्यादा दिन जुदा नहीं रह सकते। सैफ पहुंच गए बेबो से मिलने भोपाल। बेबो ने भी सैफ को सरप्राइज दिया और सैफ को भोपाल एयरपोर्ट रिसीव करने पहुंच गई।

सूत्रों ने बताया कि करीना ने सोचा कि वह एयरपोर्ट से सैफ को पिक करेंगी और उन्हें सरप्राइज देंगी। सैफ रविवार को भोपाल पहुंचे और इस दिन करीना की भी छुट्टी थी। बेबो अपने शौहर को एयरपोर्ट से होटल ले आई। दोनों ने बेबो के रूम में अपना पूरा दिन स्पेंड किया।

होटल के एक सूत्र ने बताया कि बेगम ने सैफ के पसंद का खाना पहले से ही ऑडर किया हुआ था। करीना अपने पति के टेस्ट को बखूबी समझती हैं। अब भला पति का दिल जीतना है तो उसके पेट का ध्यान रखना लाजमी है। बेबो ने अपने शौहर के लिए काठी रोल, सीक कबाब, मटन बिरयानी और डाइट कोला ऑडर की। और करीना ने चीज चिली टोस्ट, ब्राउन राइस, येलो दाल और भिंड़ी का लुफ्त उठाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493