भंसाली को करना होगा सल्लू का सामना

salman-khan-and-sanjay-leela-bansaliनई दिल्ली।। सलमान की ‘मेंटल’ इस साल नवंबर में आएगी और संजय लीला भंसाली की ‘राम लीला’ से एक वीक पहले रिलीज होगी। इससे संजय को खासी टेंशन हो रही है। अभी तक यही कहा जा रहा था कि इस साल सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी, लेकिन ‘दबंग’ अपनी दबंगई दिखाए बिना कहां मानने वाले हैं। तभी तो सलमान खान की ‘मेंटल’ अब इसी साल नवंबर में रिलीज हो रही है।

फिल्म के प्रड्यूसर सोहेल खान ने भाई सलमान और बाकी यूनिट के साथ एक मीटिंग में यह तारीख तय की है। अब इस बात पर सलमान के फैन्स तो खुश होंगे, लेकिन इससे इंडस्ट्री के एक डायरेक्टर-प्रड्यूसर टेंशन में हैं। यह हैं संजय लीला भंसाली, जिनकी रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर ‘राम लीला’ 29 नवंबर को आनी है।

वैसे, संजय की रातों की नींद खराब होने की एक वजह भी है। आखिर पहले वह अपनी फिल्म ‘सांवरिया’ को शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ से टकराते देख चुके हैं। रणबीर कपूर ने इस फिल्म से डेब्यू किया था और तब शाहरुख की फिल्म के क्रेज के आगे इसे किसी ने भी नहीं पूछा था।

मजेदार बात यह है कि संजय की फिल्म पहले अगस्त में रिलीज होनी थी, लेकिन शाहरुख स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म ‘चेन्नै एक्सप्रेस’ से टकराने से बचने के लिए उन्होंने इसे नवंबर में लाने का फैसला किया। लेकिन अब जब इस डेट पर सलमान उनके आगे आ गए हैं, तो उनकी बेचैनी फिर बढ़ गई है। आखिर आमतौर पर सल्लू की मूवीज दो हफ्तों तक हाउसफुल जो चलती हैं!

अब देखने वाली बात यह है कि संजय सलमान का सामना करते हैं या फिर अपनी फिल्म किसी और डेट पर ले जाते हैं!

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493