file photo

भास्कर स्वाहा,भ्रष्टाचार स्वाहा की आहुतियों से कल सांसद प्रज्ञा ठाकुर करेंगी होलिका दहन

(खुसुर-फुसुर)– कल शाम सांसद भोपाल साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम शासकीय सरोजिनी नायडू स्कूल के पीछे के मैदान में आयोजित किया गया है. रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया है ,जगमगाती रोशनियों के मध्य गौ-काष्ठ से होलिका दहन करने की योजना है,रंगों की जगह पुष्प-पंखुड़ियों एवं चन्दन,अक्षत अष्ठगंध से होली खेली जायेगी।

कार्यक्रम का नामकरण ” समस्त संक्रमणों का दहन ,महाहोलिकाउत्सव” रखा गया है इसमें जो मन्त्र तय किये गए हैं वे भ्रष्टाचार स्वाहा, भास्कर स्वाहा की आहुतियां होंगीं।

इसमें भास्कर स्वाहा की आहुति दिलचस्प है दरअसल चर्चा के दौरान सांसद प्रतिनिधि ने सांसद जी से कहा दीदी भास्कर समाचार पत्र निगेटिव ख़बरें आजकल छाप रहा है सांसद जी तपाक से बोलीं कल भ्रष्टाचार स्वाहा के साथ भास्कर स्वाहा की भी आहुति डाली जायेगी ,भ्रष्टाचार स्वाहा की तख्तियां भी सब साथ ले कर चलेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493