भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज एक शाम शायरी के नाम कार्यक्रम में कुमार विश्वास अगुवाई करेंगे 30 नवंबर को अग्रणी कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) की अगुआई में ‘एक शाम शायरी के नाम’ का आयोजन अब भोपाल के रवीन्द्र भवन के हंस ध्वनि हॉल में होगा. कुमार विश्वास के साथ इस कवि सम्मेलन में देश के जाने- माने कवि मंच पर होंगे. इनमें शकील आजमी, मदन मोहन दानिश, अंजुम रहबर, रमेश मुस्कान, गजेंद्र प्रियांशु और शिखा अवधेश प्रमुख हैं. आयोजन रात्रि 8 बजे से शुरू होगा.
dharmpath.com dharmpath