जन्मदिन मेरे लिए संकल्प दिवस

bhopal_cmभोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिवस मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, पार्टी पदाधिकारियों समेत समाज के सभी वर्गो, धर्मो, समुदायों और संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित सभी क्षेत्रों से आए हजारों नागरिकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। राजनाथ सिंह राघौगढ़ से लौटने के बाद सीधे सीएम हाऊस गए और मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिवस की बधाई दी।

इस अवसर पर चौहान ने कहा कि यह जन्मदिन मेरे लिए संकल्प दिवस है। वे आज पुन: प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनानें का संकल्प लेते हैं। उन्होंने जन्म दिवस की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं उनके लिए विश्वास और संबल हैं। इस विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने के लिये हरसंभव कार्य करेंगे। प्रदेश सरकार सभी वर्गो की सरकार है पर सबसे पहले सबसे पिछडे़ और गरीबों की है और उनकी सेवा में लगी है। गरीबों की आमदनी बढ़े और उनका जीवन स्तर सुधरे इसके लिए योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने आव्हान किया कि सब मिलकर प्रदेश के विकास समृद्धि के लिए काम करें।

चौहान को बधाई देने निवास पर पहुंचने वालों में मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक विभिन्न निगम मंडलों के अध्यक्ष, मुख्य सचिव आर.परशुराम, पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनोज ‌र्श्रीवास्तव, संभागायुक्त भोपाल प्रवीण गर्ग, आयुक्त जनसंपर्क राकेश ‌र्श्रीवास्तव विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय और निवास कार्यालय के अधिकारी,कर्मचारी सहित नागरिक शामिल थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493