BJP और BSP के 50 से ज्यादा नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

ग्वालियर-मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भाजपा को झटका लगा है। यहां बीजेपी के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनके साथ बसपा के भी आधा दर्जन से अधिक नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। इन सभी नेताओं ने भोपाल जाकर कांग्रेस की सदस्यता ली।

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा के बीजेपी के 50 से अधिक कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। साथ ही बसपा के भी आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता थे। इन सभी ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के नेतृत्व में इन सभी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है।

इन सभी नेताओं के बीजेपी और बसपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इन्हें बधाई दी। कांग्रेस पार्टी ने एक एक्स पोस्ट में लिखा कि भाजपा और बसपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए ये सभी कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए, देशभर में अराजकता के खिलाफ संघर्षरत राहुल गांधी से प्रेरित हैं। आइए, एकजुट होकर जनविरोधी और भ्रष्ट भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष को और अधिक मजबूत बनाएं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493