ओंकारेश्वर नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर नगर परिषद में भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां के कुल 15 में से 9 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीत गए हैं। वहीं 6 वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज कराई है। सबसे पहले कांग्रेस ने खाता खोला। वार्ड 7 से कांग्रेस की चंपा जीजी ने जीत दर्ज की। वार्ड 12 में मामला टाई हो गया। यहां भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी को 86-86 वोट मिले। बाद में सिक्का उछाल कर किए गए फैसले में कांग्रेस के रोमी चौकसे ने जीत दर्ज की। पिछली परिषद में जहां कांग्रेस के मात्र 3 पार्षद थे, इस बार संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हालांकि 2011 में कांग्रेस की ही प्रत्याशी ने ही नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था।

पिछली परिषद भाजपा की रही थी, तब कांग्रेस के हिस्से में 15 में से 3 वार्ड आए थे। इस बार कांग्रेस ने भाजपा से 3 वार्ड छीन कर अपना प्रदर्शन बेहतर किया है। हालांकि दोनों दी दाल अपनी अपनी परिषद बनने का दावा कर रहे थे। इस बार परिषद अध्यक्ष का चुनाव सीधे पार्षद करेंगे। 2011 के नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस की परिषद बनी थी, तब कांग्रेस के टिकट पर आदिवासी महिला मायाबाई सीधे जनता द्वारा अध्यक्ष चुनी गई थी। इस बार चुनाव में पार्षद ही अध्यक्ष चुनेंगे, अध्यक्ष पद भी महिला आदिवासी के लिए आरक्षित है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493