स्तन हटवाने के बाद सार्वजनिक रूप से पहली बार दिखीं एंजेलिना जोली

angelina-jolieलंदन: कैंसर की आशंका के चलते ऑपरेशन से अपने स्तन हटवाने के बाद हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली अपने साथी ब्रैड पिट की फिल्म ‘वर्ल्ड वार जेड’ के प्रीमियर में पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने उनका जबर्दस्त स्वागत किया।

जोली और पिट दोनों ने काले रंगे के परिधान पहन रखे थे। दोनों कैमरों के सामने खड़े होकर मुस्कराए और एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। भीड़ ने जोली का जबर्दस्त स्वागत किया और जल्द स्वस्थ होने के तोहफों की भरमार कर दी।

इस 37-वर्षीय अभिनेत्री ने बीबीसी टेलीविजन से कहा कि दोनों स्तनों के ऑपरेशन के बाद सिनेमा में प्रवेश करने पर उन्हें काफी अच्छा और ‘अद्भुत’ लग रहा है।

जोली की मां की कैंसर से मौत हो गई थी। अदाकारा ने अपने शरीर में कैंसर संबंधी जीन होने का पता चलने पर ऑपरेशन से स्तन हटवाने का विकल्प चुना था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493