उज्जैन में दलित महिलाओं के साथ बर्बरता,दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा,देखें विडियो

उज्जैन– मध्य प्रदेश के उज्जैन में तीन दलित महिलाओं के बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। यहां खेत में बकरियां घुसने पर गुर्जर समुदाय के लोगों ने तीन दलित महिलाओं की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें आरोपी महिलाओं को लाठी डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं।

यह घटना  कपेली में हुई थी। जब गुर्जर समुदाय के एक व्यक्ति के खेत में बकरियां घुस गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। बकरियों को लेकर हुए विवाद के दौरान जगदीश गुर्जर, अजय गुर्जर, हुकुम सिंह गुर्जर और बद्रीलाल गुर्जर ने लालकुंवर (35) और उसकी बेटियों विष्णु और अनिता को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों के विरुद्ध पर आईपीसी और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, पीड़ित महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया और उनकी हालत स्थिर है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493