व्यापार

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 120 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 119.51 अंकों की गिरावट के साथ 36,034.11 पर और निफ्टी 37.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,793.65 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 126.01 अंकों की तेजी के साथ 36,279.63 पर खुला …

Read More »

आईबीएम ने प्रतिस्पर्धी क्लाउड सेवा के लिए वाटसन को सुलभ कराया

सैन फ्रांसिस्को, 13 फरवरी (आईएएनएस)। आईबीएम अब अपने वाटसन ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) सेवाओं को किसी भी क्लाउड के लिए उपलब्ध कराने जा रहा है, जिसमें गूगल, अमेजन या माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड भी शामिल होंगे। वाटसन को संगठनों को एआई के इस्तेमाल से कारोबार के प्रदर्शन को सुधारने के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन पहले इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने …

Read More »

अमेरिका का कर्ज रिकार्ड 22,000 अरब डॉलर पहुंचा

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका का सार्वजनिक कर्ज रिकार्ड 22,000 अरब डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गया है। अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। विभाग द्वारा जारी दैनिक बयान में बताया गया कि 11 फरवरी को कर्ज की रकम 22,000 अरब डॉलर तक पहुंच गई। अमेरिका की दीर्घकालिक राजकोषीय चुनौतियों को लेकर समर्पित एक गैर-पक्षपातपूर्ण …

Read More »

पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर, कच्चे तेल में तेजी

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। ब्रेंट क्रूड का भाव पिछले सत्र के मुकाबले करीब एक फीसदी की तेजी के साथ एक बार फिर 63 …

Read More »

हरे निशान में खुले शेयर बाजार

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार बुधवार सुबह मजबूती के साथ खुले। सेंसेक्स सुबह 126.01 अंकों की मजबूती के साथ 36,279.63 पर, जबकि निफ्टी 39.15 अंकों की बढ़त के साथ 10,870.55 पर खुला। शुरुआती कारोबार में भी सकारात्मक रुख कायम रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.51 बजे 150.08 अंकों …

Read More »

बढ़त के साथ खुले जापान के शेयर बाजार

टोक्यो, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जापान के शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुबह 9.15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 5.45 बजे) 225 इश्यू निक्केई मंगलवार के मुकाबले 207.86 अंकों यानी 1.00 फीसदी की मजबूती के साथ 21,072.07 पर रहा। टोक्यो, 13 फरवरी (आईएएनएस)। जापान के शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। समाचार …

Read More »

आयकर विभाग के पास रियल्टी कंपनियों की कर अदायगी सुनिश्चित करने का तंत्र नहीं : कैग

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कई रियल एस्टेट कंपनियां कर नहीं चुकाती हैं, क्योंकि आयकर विभाग (आईटी) के पास ऐसा कोई तंत्र नहीं है जो यह सुनिश्चित करे कि सभी पंजीकृत कंपनियों के पास पैन कार्ड हों और वे आयकर रिटर्न नियमित रूप से दाखिल करें। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) ने रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रदर्शन लेखा-परीक्षा में …

Read More »

उच्च कर लाभ से आर्थिक वृद्धि दर बढ़ेगी : पीयूष

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि कर दाताओं को पांच लाख रुपये की छूट का देश भर में स्वागत किया गया है और इससे छोटे करदाताओं को कम कर चुकाना होगा और उनके हाथ में अधिक नकदी रहेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग …

Read More »

सलील गुप्ते 18 मार्च को बनेंगे बोइंग इंडिया अध्यक्ष

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। सलील गुप्ते 18 मार्च को एयरोस्पेस दिग्गज बोइंग इंडिया के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगे। कंपनी के मुताबिक, गुप्ते बोइंग के दिल्ली कार्यालय में बैठेंगे और भारत में बोइंग के वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में सेवाएं देंगे। वह बोइंग इंटरनेशनल के अध्यक्ष मार्क एलेन को रिपोर्ट करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा, …

Read More »

खुदरा महंगाई दर आधा से अधिक घटकर 2.05 फीसदी

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। देश के खुदरा मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति दर जनवरी में 2.05 फीसदी रही, जबकि पिछले साल के इसी महीने में यह 5.07 फीसदी थी। इस प्रकार खुदरा महंगाई दर में आधा से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों से मंगलवार को यह जानकारी मिली।

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493