व्यापार

औद्योगिक उत्पादन 2.1 फीसदी बढ़ा

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। देश का औद्योगिक उत्पादन मार्च 2015 में 2.1 फीसदी बढ़ा। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के आधार पर मापी जाने वाली औद्योगिक गतिविधि फरवरी महीने में पांच फीसदी बढ़ी थी।

Read More »

डॉ. रेड्डीज लैब का शुद्ध लाभ 8 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर आठ फीसदी बढ़ा। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 518.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 481.60 करोड़ …

Read More »

डॉ. रेड्डीज लैब का शुद्ध लाभ 8 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर आठ फीसदी बढ़ा। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 518.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले समान अवधि में कंपनी को 481.60 करोड़ …

Read More »

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ 5 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को कहा कि 2014-15 में उसका शुद्ध लाभ साल-दर-साल आधार पर पांच फीसदी बढ़ा। बैंक ने शेयर बाजारों को दी गई नियमित सूचना में कहा कि आलोच्य अवधि में उसे 1,782 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले बैंक को 1,696 करोड़ रुपये का …

Read More »

आदित्य बिड़ला रिटेल खरीदेगी जुबिलैंट एग्री

चेन्नई, 12 मई (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला रिटेल लिमिटेड कंपनी जल्द ही जुबिलैंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का अधिग्रहण करने जा रही है। हालांकि अभी इस अधिग्रहण की राशि के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। आदित्य बिड़ला रिटेल द्वारा मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, कंपनी बोर्ड ने सोमवार को जुबिलैंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स के कुल सुपरस्टोर …

Read More »

सेंसेक्स में 630 अंकों की भारी गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 12 मई (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 629.82 अंकों की गिरावट के साथ 26,877.48 पर और निफ्टी 198.30 अंकों की गिरावट के साथ 8,126.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 4.39 अंकों की गिरावट के साथ 27,502.91 पर …

Read More »

मारुति सुजुकी 1.5 करोड़ कारें बनाने वाली पहली कंपनी बनी

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी मंगलवार को 1.5 करोड़ कार बनाने वाली देश की देश की पहली कंपनी बन गई। मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक-उत्पादन, राजीव गांधी ने कहा, “मारुति सुजुकी की यात्रा सतत सुधार की रही है। कारखाने में हमारे लोग महत्वपूर्ण योगदान करते हैं, जिसके कारण हम अपने …

Read More »

चीन 2 साल में बनेगा एप्पल का सबसे बड़ा बाजार : सीईओ

बीजिंग, 12 मई (आईएएनएस)। विख्यात प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक ने संभावना जताई है कि दो साल में चीन उसका सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा। चीन की यात्रा पर आए कुक ने समाचार पोर्टल क्यूक्यू डॉट कॉम से कहा कि कंपनी चीन में एप्पल स्टोर की संख्या में भारी वृद्धि करेगी और चीन के बाजार में …

Read More »

ओपेक तेल मूल्य 62.03 डॉलर प्रति बैरल

वियना, आस्ट्रेलिया, 12 मई (आईएएनएस)। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) के 12 कच्चे तेलों के बास्केट की कीमत सोमवार को 62.03 डॉलर प्रति बैरल रही, जिसकी कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस शुक्रवार को 62.44 डॉलर प्रति बैरल थी। यह जानकारी ओपेक सचिवालय की ओर से दी गई है। सचिवालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नए ओपेक संदर्भ बास्केट …

Read More »

रॉयल एनफील्ड ने ब्रिटेन की चेसिस कंपनी खरीदी

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को कहा कि उसने ब्रिटेन की चेसिस तथा उपकरण निर्माता कंपनी हैरिस परफॉर्मेस प्रोडक्ट्स का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी के मुताबिक, इस अधिग्रहण से रॉयल एनफील्ड के भावी उत्पादों के लिए इंजीनियरिंग एवं उत्पाद डिजाइन क्षमता का विस्तार होगा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ लाल ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493