व्यापार

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे 86.11 अंकों की मजबूती के साथ 38,693.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 24.25 अंकों की बढ़त के साथ 11,620.95 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी …

Read More »

नरेश गोयल ने कर्ज के लिए जेट की 26 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। नकदी संकट से जूझ रही विमान सेवा कंपनी जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कर्ज के लिए जमानत के तौर पर जेट में 26.01 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी। कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) की रेग्यूलेटरी फाइलिंग में गुरुवार को कहा कि गोयल ने पीएनबी के पास जेट में …

Read More »

कमजोर कारोबारी रुझान के बीच शेयर बाजार में मामूली तेजी (लीड-1)

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। घरेलू शेयर बाजार में नरम कारोबारी रुझान के बीच प्रमुख संवेदी सूचकांकों में पिछले सत्र के मुकाबले मामूली बढ़त दर्ज की गई। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में पिछले सत्र के मुकाबले महज 21.66 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और निफ्टी भी 12.40 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। निवेशकों को जहां शुक्रवार को जारी …

Read More »

लोकसभा चुनाव की शुरुआत के बीच शेयर बाजार में मजबूती

मुंबई, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 91 सीटों पर मतदान की शुरुआत के बीच गुरुवार को देश के शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 36.23 अंकों की मजबूती के साथ 38,621.58 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित …

Read More »

एमटीएनएल ने आंतरिक स्रोतों से दिया मार्च महीने का वेतन : सीएमडी

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमटीएनएल ने अपने आंतरिक संग्रह से कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन दिया और कंपनी को दिल्ली और मुंबई के लिए लाइसेंस में विस्तार के आवेदन पर अभी सरकार की ओर से जवाब का इंतजार है। यह जानकारी बुधवार को कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। निजी दूरसंचार कंपनियों के …

Read More »

व्हाट्सऐप पर एक साथ भेज सकते हैं 30 ऑडियो फाइल्स

सैन फ्रांसिस्को, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। फेसबुक के अधिग्रहण वाले फोटो मैसेंजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने नए ‘यूजर इंटरफेस’ (यूआई) के साथ ‘ऑडियो पिकर’ पेश किया है जिससे यूजर को एक बार में 30 ऑडियो फाइल्स भेजने की सुविधा मिलेगी। ‘वेबईटीएइंफो’ ने इसी सप्ताह बताया, “व्हाट्सऐप ने हाल ही में ‘ऑडियो पिकर’ पेश किया है। इससे ऑडियो को सेंड करने से पहले …

Read More »

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को गिरावट का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.08 बजे 32.02 अंकों की गिरावट के साथ 38,907.20 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 5.55 अंकों की कमजोरी के साथ 11,666.40 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी …

Read More »

एसबीआई 424 करोड़ रुपये मूल्य के एनपीए नीलाम करेगा

नई दिल्ली, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने 423.67 करोड़ रुपये की गैर-निष्पादित आस्तियों (एनपीए या फंसे कर्ज) की बकाया वसूली के लिए उसे नीलाम करेगा। बैंक ने कहा कि कामची इंडस्ट्रीज पर 364.80 करोड़ रुपये और एसएनएस स्टार्च का 58.87 करोड़ रुपये-एसबीआई का बकाया है। इन संपत्तियों के लिए बोली 25 अप्रैल …

Read More »

सेंसेक्स में 239 अंकों की तेजी

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.69 अंकों की तेजी के साथ 38,939.22 पर और निफ्टी 67.45 अंकों की तेजी के साथ 11,671.95 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 30.4 अंकों की बढ़त के साथ 38,730.93 पर खुला और 238.69 अंकों …

Read More »

अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति के संकेत : विशेषज्ञ

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की अर्थव्यवस्था मंदी की तरफ बढ़ रही है, क्योंकि कई प्रमुख आर्थिक संकेतकों में गिरावट देखी गई है। ऑटो बिक्री में गिरावट, प्रत्यक्ष कर संग्रह में कमी के बाद अब देश में घरेलू बचत में भी गिरावट आई है। सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी की तुलना में घरेलू बचत गिरकर 2017-18 में 17.2 प्रतिशत हो …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493