जयपुर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। राजस्थान कांग्रेस का दावा है कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने प्रदेश के लोगों की नब्ज टटोलने के लिए रिपोर्ट कार्ड अभियान सही वक्त पर शुरू किया और यह अभियान सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं व जनसमर्थन लेने में कामयाब रहा है। रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों …
Read More »भारत
गुजरात दंगा : जकिया ने मोदी को एसआईटी से मिली क्लीनचिट को चुनौती दी
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गुजरात दंगे में मारे गए कांग्रेस नेता अहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी ने एसआईटी की तरफ से गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य को क्लीनचिट दिए जाने को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है, जिसपर सर्वोच्च न्यायालय 19 नवंबर को सुनवाई करेगा। अहसान जाफरी को वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान …
Read More »एनएनईएफ ने मधुमेह पर ‘1000-दिवस चुनौती’ लांच की
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व मधुमेह दिवस की पूर्वसंध्या पर नोवो नॉर्डिस्क एजुकेशन फाउंडेशन (एनएनईएफ) एवं नोवो नॉर्डिस्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत में अनियंत्रित मधुमेह की समस्या पर काबू पाने के लिए मंगलवार को ‘1000-दिवस चैलेंज’ लांच किया। इसकी लांच इवेंट में भारत में डायबिटीज के सर्वोच्च विशेषज्ञ शामिल हुए। इनमें पूर्व क्रिकेटर और नोवो नॉर्डिस्क चेंजिंग डायबिटीज …
Read More »नोटबंदी, राफेल ऑडिट में देरी पर कैग को पूर्व नौकरशाहों का पत्र
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) को लिखे एक खुले खत में 60 पूर्व नौकरशाहों ने राष्ट्रीय लेखापरीक्षक से नोटबंदी और राफेल लड़ाकू जेट सौदे के ऑडिट में हो रही देरी पर सवाल उठाया है। इस पत्र की एक प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी भेजी गई है। इसमें लिखा गया है, “हम यह बात …
Read More »कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर
श्रीनगर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी केरन सेक्टर में मारे गए। दोनों भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया गया।
Read More »जम्मू : नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया
जम्मू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पास सेना से मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि अखनूर सेक्टर में भारतीय सीमा क्षेत्र में हथियारों से लैस पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। उन्होंने कहा, “घात लगाए सैनिकों के एक …
Read More »बाल दिवस पर क्राई का ‘येलो फेलो’ अभियान
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था क्राई ने इस साल बाल दिवस पर ‘येलो फेलो’ नामक एक अभियान लांच किया है। क्राई (चाईल्ड राईट्स एण्ड यू) की तरफ से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, यह अखिल भारतीय अभियान (येलो फेलो) पूरे नवम्बर भर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य आम जनता को बच्चों के …
Read More »मप्र चुनाव : ग्वालियर की पूर्व महापौर ने भाजपा छोड़ी
ग्वालियर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। ग्वालियर की पूर्व महापौर और भाजपा की वरिष्ठ महिला नेता समीक्षा गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। समीक्षा गुप्ता ग्वालियर दक्षिण से पार्टी का टिकट चाहती थीं, मगर यहां से भाजपा ने नारायण सिंह कुशवाह को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे नाराज होकर …
Read More »सबरीमाला पर समीक्षा याचिकाओं की सुनवाई 22 जनवरी को (लीड-1)
नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को पूजा की इजाजत देने का आदेश वापस लेने की मांग वाली करीब 50 याचिकाओं की सुनवाई 22 जनवरी को करने का निर्णय लिया। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति रोहिंटन फली नरीमन, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर, न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति …
Read More »भारत-रूस सैन्य अभ्यास 18 नवंबर से
लखनऊ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस 18 नवंबर से उत्तर प्रदेश के झांसी में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे। यह घोषणा मंगलवार को की गई। रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि बबीना फील्ड की फाइरिंग रेंज में ‘एक्सरसाइज इंद्र 2018’ की शुरुआत होगी। यह प्रारूप संयुक्त राष्ट्र के संरक्षण के अंतर्गत विद्रोह से सामना करने के लिए अभ्यास …
Read More »
dharmpath.com dharmpath