भारत

‘सिकंदरा, एत्माद्यौला को विश्व विरासत सूची में शामिल करें’

आगरा, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पर्यटन उद्योग के प्रमुखों ने आगरा में विश्व विरासत स्मारकों की सूची में दो मुगल स्मारकों सिकंदरा व एत्माद्यौला को शामिल करने की मांग की है। वर्तमान में आगरा में ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी को विश्व विरासत स्मारक के रूप में मान्यता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आगरा मंडल के पुरातत्व पर्यवेक्षक भुवन …

Read More »

महाराष्ट्र में 14 नक्सली ढेर

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 22 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान में रविवार को 14 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों में दो उच्चस्तर के कमांडर शामिल थे। अधिकारी ने कहा कि घने जंगलों में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई, जिसमें नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अभियान के बारे …

Read More »

भाजपा महानदी के पानी को रोक रही : नवीन

भुवनेश्वर, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को बीजू जनता दल (बीजद) के कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों को इस बारे में जागरूक करें कि भारतीय जनता पार्टी शासित छत्तीसगढ़ और भाजपा नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने ओडिशा आने वाले महानदी के पानी के प्रवाह को बाधित कर दिया है। महानदी जल …

Read More »

येचुरी दोबारा माकपा महासचिव निर्वाचित, मोदी सरकार को हटाने का लिया संकल्प (लीड-2)

हैदराबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को अगले तीन साल के लिए सीताराम येचुरी को फिर से अपना महासचिव निर्वाचित किया। येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। माकपा नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने यहां पार्टी की 22वीं कांग्रेस …

Read More »

नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी

जम्मू, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने दिगवार इलाके की भारतीय चौकियों पर अकारण गोलीबारी व गोलाबारी की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचालित, छोटे हथियारों व मोर्टार से …

Read More »

तेज रफ्तार चहलकदमी हृदय रोगियों के लिए लाभकारी

लंदन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। आपके चलने की गति आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती है, क्योंकि एक नए शोध में पता चला है कि हृदय रोगी अगर तेज चलते हैं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति के जोखिम का कम सामना करना पड़ता है। इटली की यूनिनर्सिटी ऑफ फरेरा की शोधार्थी व अध्ययन की लेखिका कार्लोटा मेरलो …

Read More »

उप्र : शहीद अनिल कुमार मौर्य का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

लखनऊ/अमेठी, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान अनिल कुमार मौर्य का शव रविवार को जब उनके पैतृक गांव पूरे खोझवा पहुंचा तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंत्री, विधायक और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ शहीद …

Read More »

मालीवाल ने उपवास तोड़ा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रविवार को अपना उपवास समाप्त कर दिया। वह बीते नौ दिनों से उपवास पर थीं। मालीवाल ने बच्चों से दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड के प्रावधान वाले अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद अपना उपवास समाप्त किया। मालीवाल (33) राजघाट पर …

Read More »

छग : नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ाया बिजली सब स्टेशन

सुकमा की सीमा से महज 4 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के चिंतूर थाना क्षेत्र के सरीवेला गांव में नक्सलियों ने बिजली के एक सब स्टेशन में विस्फोट कर उसे उड़ा दिया। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके। हमले की जिम्मेदारी नक्सलियों की शबरी एरिया कमेटी ने ली है। इस घटना की पुष्टि करते हुए सुकमा पुलिस अधीक्षक …

Read More »

सीताराम येचुरी दोबारा माकपा महासचिव निर्वाचित

हैदराबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्ट (माकपा) ने रविवार को सीताराम येचुरी को फिर से अपने महासचिव के रूप में निर्वाचित किया। माकपा ने यहां अपनी पार्टी कांग्रेस में 95 सदस्यीय केंद्रीय समिति भी चुनी।

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493