पटना, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को भले ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, लेकिन मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन में झमाझम बारिश होने की संभावना से इनकार किया है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर …
Read More »भारत
मप्र : अलनीनो का प्रभाव कम होने से अच्छी बारिश, तापमान में गिरावट
भोपाल, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार को भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अलनीनो का प्रभाव कम होने से राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से भी निजात मिली है। राज्य में गुरुवार की सुबह से आसमान पर …
Read More »एक दिन के विराम के बाद फिर घटे पेट्रोल के दाम, डीजल के भाव स्थिर
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। एक दिन के विराम के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई जबकि डीजल के भाव लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में फिर छह पैसे की कटौती की है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे …
Read More »तीन-तलाक विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) विधेयक, 2019 को अपनी मंजूरी दे दी है। इससे पहले यह विधेयक संसद को दोनों सदनों में पारित किया गया था। विधेयक में मुस्लिम समुदाय में तत्काल तलाक देने के मामले में पुरुषों के लिए सजा का प्रावधान रखा गया है। इसी …
Read More »उत्तर प्रदेश में उमसभरी गर्मी, बारिश की संभावना
लखनऊ ,1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर होने से उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में हल्की बारिश होने के आसार हैं, जो शनिवार तक जारी रह सकती है। …
Read More »दिल्ली में बीएसएफ जवान की बेटी ने की आत्महत्या
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बीएसएफ के एक जवान की 17 वर्षीय बेटी ने यहां अपने घर में कथित तौर पर सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार, उन्हें मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके से इस घटना की …
Read More »सीसीडी संस्थापक सिद्धार्थ की आत्महत्या की आशंका : पुलिस (लीड-2)
बेंगलुरू, 30 जुलाई (आईएएनएस)। रिटेल श्रंखला कैफे कॉफी डे (सीसीडी) के संस्थापक और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा के सबसे बड़े दामाद वी.जी. सिद्धार्थ सोमवार शाम से गुमशुदा हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि संभवत: उन्होंने मंगलुरू के निकट एक नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली होगी। पुलिस ने मंगलवार को यह बयान दिया। एस.एम. कृष्णा भारतीय …
Read More »उप्र : धान के खेत में काम कर रहे 5 लोगों की करंट लगने से मौत
महराजगंज (उत्तर प्रदेश), 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज में हाई टेंशन तार के संपर्क में आने से खेत में धान की बुआई कर रही चार किशोरियों और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक महराजगंज रोहित सिंह सजवान ने कहा कि घटना सोमवार को फरेन्दा तहसील के सिधवारी टोला में हुई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी (17), राधिका …
Read More »खेल-खेल में आइसक्रीम-ट्रॉली में छुपा नर्सरी का छात्र, दम घुटने से मौत
पीलीभीत, 30 जुलाई (आईएएनएस)। अपने दोस्तों के साथ लुकाछिपी का खेल खेलते वक्त एक पांच वर्षीय नर्सरी का छात्र आइसक्रीम की ट्रॉली में जा छिपा। इसके बाद दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। जाहिर तौर पर उसके छिपने के साथ ही चैंबर का ढक्कन बाहर से बंद हो गया और बच्चा सांस नहीं ले सका, जिससे उसकी मौत …
Read More »उप्र में उमसभरी गर्मी, अगले दो-तीन दिन बारिश की संभावना
लखनऊ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। इस कारण उमसभरी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। हलांकि मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन बारिश होने की संभावना जताई है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन बादलों की आवाजाही के …
Read More »
dharmpath.com dharmpath