भारत

मासूमों से दुराचार करने वालों को कठोर सजा के लिए जनसुरक्षा विधेयक : शिवराज

भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार रात को राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश में मासूमों के साथ दुराचार की घटनाओं में आरोपियों को कठोर सजा दिलाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में जनसुरक्षा विधेयक लाने का एलान किया। चौहान ने मासूमों के साथ होने वाली घटनाओं पर चिंता जताई साथ ही आरोपियों को …

Read More »

भाजपा की रैली ने लगाया बेंगलुरु की सड़कों पर जाम

बेंगलुरु, 2 नवंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक में होने वाले चुनाव के मद्देनजर यहां गुरुवार को निकाली गई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रैली के कारण शहर की सड़कों पर तीन घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। रैली को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई। हजारों पार्टी कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर थे। वे शहर के बाहरी इलाके में …

Read More »

पाकिस्तान ने 9 भारतीय मछुआरों, चार नागरिकों को रिहा किया

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने नौ भारतीय मछुआरों और चार नागरिकों को गुरुवार को रिहा कर उन्हें वापस भारत भेजा। इसके साथ ही इस वर्ष पाकिस्तान द्वारा रिहा किए गए भारतीयों की संख्या 370 तक पहुंच गई है। भारतीय विदेश मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, अटारी/वाघा सीमा से होकर एक बच्चा और 13 कैदी वापस लौटे। भारत …

Read More »

उप्र : डकैतों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना, 2 घायल

चित्रकूट, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के मजरा भगड़ा पुरवा में जेल में बंद डकैत गोप्पा यादव गैंग के बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक ठेकेदार को गोलियों से भून कर हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। अपर एसपी ने यह जानकारी गुरुवार को दी। …

Read More »

मप्र में बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार करने पर कार्रवाई होगी

भोपाल, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में बिजली कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा दुर्व्यवहार आम हो चला है। इसी के मद्देनजर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने फैसला लिया है कि बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों से ड्यूटी के दौरान मारपीट व दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कंपनी की ओर …

Read More »

मप्र : चित्रकूट उपचुनाव में भाजपा की सक्रियता बढ़ी

सतना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में 9 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ने लगी है। शुक्रवार को तीन प्रमुख नेता यहां पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश …

Read More »

एनटीपीसी ने हादसे के बाद ऊंचाहार संयंत्र बंद किया

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिजली निर्माता एनटीपीसी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित फिरोज गांधी ऊंचाहार थर्मल पावर स्टेशन में बुधवार को हुई दुर्घटना में 26 लोगों की मौत हो जाने के बाद संयंत्र की 500 मेगावाट की इकाई को बंद कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बीएसई में दाखिल नियामकीय रिपोर्ट में कंपनी …

Read More »

ऊंचाहार हादसा : राहुल गांधी पहुंचे, मृतकों को संख्या 26 हुई (लीड-1)

लखनऊ /रायबरेली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन (एनटीपीसी) के प्लांट में बुधवार को हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। घटनास्थल का जायजा …

Read More »

उप्र: डकैतों ने ठेकेदार को गोलियों से भूना

चित्रकूट, 2 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के मजरा भगड़ा पुरवा के जेल में बंद डकैत गोप्पा यादव गिरोह के बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी और दो अन्य लोगों को घायल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी ने बताया, “ठेकेदार कैरा यादव …

Read More »

किसानों से झूठे वादे करना शिवराज की आदत : कांग्रेस (फोटो सहित)

मंदसौर, 2 नवंबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के मंदसौर के गरोठ में पहुंची कांग्रेस की ‘किसान स्वाभिमान यात्रा’ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ‘झूठ बोलना मुख्यमंत्री की आदत हो गई है।’ राज्य के टीकमगढ़ जिले से शुरू हुई कांग्रेस की किसान स्वाभिमान यात्रा बुधवार की शाम मंदसौर के गरोठ पहुंची। इस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493