भारत

दिल्ली सरकार के स्कूलों को मिलीं 5695 नई कक्षाएं

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने शनिवार को पूरे शहर के 100 से अधिक सरकारी स्कूलों में 5,695 नई कक्षाओं के उद्घाटन किए। शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने जहां पटपड़गंज में वीर उधम सिंह सर्वोदय कन्या विद्यालय में कक्षाओं का उद्घाटन किया, वहीं बाकी का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के विधायकों …

Read More »

उप्र : राशन कार्ड से वंचितों के लिए गुलाबी गैंग ने आवाज उठाई

गुलाबी गैंग की हेमलता पटेल की अगुवाई में आवाज उठाई गई। ज्ञापन में कहा गया है कि गुलाबी गैंग भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं असहाय गरीबों की मदद तथा सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रयासरत है। तमाम पात्र व्यक्ति गृहस्थी के राशन कार्डो से वंचित हैं जब कि अपात्रों को लाभ मिल रहा है। सैकड़ों महिलाएं पूर्ति कार्यालय …

Read More »

लाजर एन बैरल महोत्सव में गायकों ने बांधा समां

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर भारत के पहले बीयर एवं संगीत महोत्सव के तीसरे संस्करण ‘लाजर एन बैरल’ का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गुरुग्राम में हुआ। महोत्सव में कई जाने-माने गायकों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को झुमाया। शुक्रवार की शाम किंगडम ऑफ ड्रीम्स में यह महोत्सव कार्लिग क्लब ग्लासेज और मोल्सन कूर्स इंडिया की साझेदारी में आयोजित की …

Read More »

उप्र : भदोही में 2 युवकों की कुएं में गिरने से मौत

दमकल कर्मियों के दो घंटे चले बचाव अभियान के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे। यह घटना भदोही कोतवाली इलाके के जीतापुर में देर रात हुई। रैमलपुर गांव के मनोज (32) और जयकुमार (55) जीतापुर में तेरहवीं समारोह में आए थे। दोनों व्यक्ति कुएं के पास बैठकर कुछ बात कर …

Read More »

सांप्रदायिकता, जातिवाद, क्षेत्रवाद देश के विकास में बाधक : राजनाथ

देश में दंगा व हिंसा रोकने के लिए गठित विशेष बल आरएएफ-108 बटालियन के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में राजनाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और परेड की सलामी ली। राजनाथ ने कहा, “सांप्रदायिकता, जातिवाद और क्षेत्रवाद देश के विकास के लिए बाधक हैं। देश में आर्थिक प्रगति तभी होगी, जब सांप्रदायिकता, क्षेत्रवाद, जातिवाद और अराजकता को समाप्त किया …

Read More »

एशिया का पहला कॉन्वेंट 200 साल पुराना

आगरा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां स्थित एशिया का सबसे पुराना कॉन्वेंट सेंट पैट्रिक्स अपनी स्थापना के 200 साल पूरे होने का जश्न चार दिवसीय विभिन्न गतिविधयों के साथ मना रहा है। यह कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी समूह (सीजेएम) का है। मदर सुपीरियर जनरल सिस्टर मोनिका जोसेफ ने तीन पाकिस्तानी सिस्टरों सहित 28 देशों के सीजेएम प्रमुखों और फ्रांस के लियोंस …

Read More »

उप्र : पत्नी के वापस नहीं आने पर पति ने जान दी

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे नवरंग सिंह मजरे आलमपुर का रहना वाला सुनील कुमार पासी (28 वर्ष) की पत्नी पुष्पा अपने बेटे आकाश (05) के साथ मायके में रह रही थी। कई बार सुनील उसे वापस आने के लिए कह चुका था। लेकिन पुष्पा ससुराल वापस आने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच …

Read More »

भारत 2 पाकिस्तानी नागरिकों को चिकित्सा वीजा जारी करेगा

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत दो पाकिस्तानी नागरिकों एक तीन वर्षीय बच्ची और एक अन्य व्यक्ति को चिकित्सा वीजा जारी करेगा। दोनों को शीघ्र इलाज की जरूरत है। यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर किए गए अपने वादे को पूरा किया है। सुषमा ने लाहौर के रहने वाले उजैर हुमायूं के अनुरोध के …

Read More »

मोदी ने संप्रग पर निशाना साधा

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर विकास परियोजनाओं के लिए धनराशि आवंटित न करने समेत गुजरात के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। मोदी ने ओखा को भेंट द्वारका से जोड़ने वाले सेतु और एक राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ीकरण की आधारशिला रखते हुए उन परेशानियों को याद किया, …

Read More »

झारखंड में भाजपा नेता, 2 अन्य की हत्या

रांची, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता सहित तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सिमडेगा जिले के लचरागढ़ गांव में शनिवार को भाजपा नेता मनोज नागेसिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई। दो अन्य लोगों की हत्या गुमला जिले में शुक्रवार को की गई। …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493