पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। देश के महान आंचलिक उपन्यासकार फणीश्वर नाथ रेणु की जयंती पर शनिवार (4 मार्च) को फारबिसगंज में उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह प्रदर्शनी फारबिसगंज के जगदीश मिल परिसर में लगेगी, जहां रेणु अक्सर ठहरते थे। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर रुचिरा गुप्ता और चनका रेसीडेंसी के गिरींद्र नाथ झा की पहल से होने …
Read More »भारत
बिहार : मंत्री की बर्खास्तगी की मांग को लेकर विधानमंडल में हंगामा
पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मंत्री अब्दुल जलील मस्तान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और कार्यकर्ताओं को उनकी तस्वीर पर जूते मारने के लिए उकसाने को लेकर विपक्षी पार्टियों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। मस्तान की बर्खास्तगी की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों …
Read More »मप्र : कांग्रेस विधायक आलू लेकर विधानसभा पहुंचे
भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के किसानों को ‘आलू के सही दाम न मिलने’ से नाराज कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी शुक्रवार को कुछ किसानों के साथ आलू से भरी बोरियां कंधों पर रखकर विधानसभा पहुंचे और आलू को विधानसभा के बाहरी दरवाजे की सड़कों पर बिखेर दिया। कांग्रेस विधायक पटवारी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज …
Read More »मप्र में धूल भरी आंधी के आसार
भोपाल, 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को हल्की गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। राज्य में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। खरगोन, खजुराहो, धार जैसे स्थानों पर बीते …
Read More »बिहार में हल्की बारिश
पटना, 3 मार्च (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार तड़के हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और तापमान में मामूली गिरावट के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 18़1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर …
Read More »दिल्ली में सुबह आंशिक बदली छाई
नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आज दिनभर आंशिक बदली छाई रहेगी। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी।” अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम …
Read More »केरल में आरएसएस कार्यालय के बाहर विस्फोट, 2 घायल
कोझिकोड, 3 मार्च (आईएएनएस)। केरल के कोझीकोड में गुरुवार रात को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय के बाहर बम विस्फोट में दो लोग घायल हो गए। आरएसएस कार्यालय पर दो अज्ञात शख्स बम फेंक कर फरार हो गए थे। नदापुरम पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज …
Read More »पेंशन दावों के अंतिम निपटान के लिए ‘आधार’ अनिवार्य
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल निकासी के मामलों को छोड़ केवल पेंशन दावों के अंतिम निपटान के लिए ही ‘आधार’ की प्राप्ति को अनिवार्य किया जाना चाहिए। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से जारी सूचना के अनुसार, ईपीएफओ ने कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के सदस्यों द्वारा आधार नंबर संबंधी सत्यापन …
Read More »सपा-कांग्रेस व बसपा का नोटबंदी निशाना कर गया बैकफायर : भाजपा
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने गुरुवार को कहा, “भाजपा सपा व बसपा की सरकारों पर संवैधानिक संस्थाओं को ध्वस्त करने, राजकोष लूटने, नौकरियां बेचने व खेती किसानी को तहस नहस करने के मुद्दे उठाए थे, लेकिन सपा-कांग्रेस गठबंधन ने गरीबी, अभाव व सुशासन से जुड़े मुद्दों पर बहस नहीं की।” उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास खोए बेमेल गठबंधन व …
Read More »मप्र विधानसभा में गूंजे ‘अड़ीबाज’, ‘सटोरिए’, ‘डकैत समर्थक’ जैसे शब्द
भोपाल, 2 मार्च (आईएएनएस)। अपनी परंपराओं के लिए पहचानी जाने वाली मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को सदन की मर्यादा टूटी। सदन में अड़ीबाज, सटोरिया, डकैत समर्थक और रेत के अवैध कारोबारी जैसे शब्द गूंजे। मुख्यमंत्री ने विपक्षी कांग्रेस को डकैत समर्थक कहा। राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब अवैध …
Read More »
dharmpath.com dharmpath