भारत

दिल्ली पुलिस डिजिटल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करे : बैजल

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस को प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवाचारों के इस्तेमाल का सुझाव दिया। उप राज्यपाल ने यह सुझाव दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा और दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान दिया। बैठक का आयोजन उप राज्यपाल के आवास पर …

Read More »

एनसीसी कैडेट देश के युवाओं के आदर्श : अंसारी

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि एनसीसी हमारे युवाओं के चरित्र और नैतिक ताने-बाने के साथ प्रभावी ढंग से राष्ट्र की गतिशीलता को नया स्वरूप प्रदान कर रही है। उप राष्ट्रपति ने यह बात शुक्रवार को एनसीसी गणतंत्र दिवस कैंप 2017 के उद्घाटन के मौके पर कही। उप राष्ट्रपति ने कहा कि एनसीसी जैसे …

Read More »

पूर्वोत्तर परिषद का कैलेंडर 2017 जारी

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर परिषद का कैलेंडर-2017 जारी किया। 2017 के लिए पूर्वोत्तर परिषद कैलेंडर की थीम साल के विभिन्न महीनों के लिए ‘मौसमी फलों’ पर आधारित है। इस …

Read More »

गाजियाबाद में धोखाधड़ी से पैसे स्थानांतरितपर तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी से एक ऑटोमोबाइल कंपनी के खाते से एक जौहरी के खाते में 10 लाख रुपये स्थानांतरित करने को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गाजियाबाद शाखा ने कथित तौर पर रियल-टाइम ग्रास सेटेलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए …

Read More »

द्रमुक की युवा शाखा के नए प्रमुख नियुक्त

चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में एम.के. स्टालिन की नियुक्ति के साथ पार्टी ने शुक्रवार को अपनी युवा शाखा के नए सचिव की नियुक्ति की घोषणा की। पार्टी की युवा शाखा का अब तक स्टालिन नेतृत्व कर रहे थे। यहां एक जारी बयान में द्रमुक ने कहा कि एम. पी. सामिनाथन को युवा शाखा का …

Read More »

उप्र : हवालात से फरार कैदी मुठभेड़ में गिरफ्तार

सहारनपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की पुलिस चार जनवरी को हवालात से फरार चार विचाराधीन कैदियों में से एक को मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफल हुई। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक भरत सिंह यादव ने बताया, “चार जनवरी को न्यायालय की हवालात से फरार हुए चार विचाराधीन कैदियों में से एक नदीम नामक …

Read More »

भारत पाकिस्तान के खिलाफ फिर ‘लीक से हटकर’ कर सकता है कार्रवाई : शाह

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि पड़ोसी देश द्वारा भारत के खिलाफ छद्मयुद्ध जारी रखे जाने पर नरेंद्र मोदी सरकार पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा ‘लीक से हटकर’ कार्रवाई कर सकती है। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शाह ने यहां राष्ट्रीय …

Read More »

मप्र में नोटबंदी से परेशानियों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन (फोटो सहित)

भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी किए जाने से आम आदमी को हो रही परेशानियों का ध्यान दिलाने के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। भोपाल में पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई, वहीं उज्जैन में पुलिस ने लाठियां भांजीं। कांग्रेस ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी कार्यालय …

Read More »

बिहार में नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

जमुई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया और उसके पास से हथियार और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए। जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डहुआ जंगल में छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली प्रमोद …

Read More »

मप्र : अंबेडकर प्रतिमा खंडित किए जाने से तनाव, 4 गिरफ्तार

श्योपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के एक गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किए जाने से तनाव फैला गया। भारी पुलिस बल की तैनात कर दी गई है, वहीं प्रतिमा को खंडित करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया और प्रतिमा की मरम्मत कराई जा रही है। पुलिस के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493