भारत

झारखंड : हिरासत में दूसरी मौत, पुलिस सवालों के घेरे में

रांची, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। जामतारा जिले के रहने वाले 22 वर्षीय मिन्हाज अंसारी की पुलिस हिरासत में रांची के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। राज्य में पुलिस हिरासत में तीन महीने में यह दूसरी मौत है। अंसारी को तीन अक्टूबर को व्हाट्सएप पर गोमांस को लेकर ‘आपत्तिजनक संदेश’ प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया …

Read More »

केरल : नौकरियों में भाई-भतीजावाद रोकने को बनेंगे नए कानून

तिरुवनंतपुरम, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। केरल में शीर्ष सरकारी पदों पर वरिष्ठ माकपा नेताओं के परिजनों की नियुक्ति मामले में लपेटे में आने के बाद, मुख्यमंत्री पिनारई विजयन सरकार ने गुरुवार को भाई-भतीजावाद की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नए कानून बनाने का फैसला किया। राज्य के उद्योग मंत्री ई.पी. जयराजन के खिलाफ लगे भाई-भतीजावाद के आरोपों के बाद अपनी पहली मंत्रालयी …

Read More »

ओडिशा : सेल्फी लेते सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

भुवनेश्वर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा के गजापति जिले के पिकनिक स्पॉट पर एक 25 वर्षीय इंजीनियर की सेल्फी लेते हुए नदी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि परालाखेमुंडी के राकेश पटनायक की बुधवार को पिकनिट स्पॉट पर सेल्फी लेते हुए पेड़ से महेंद्रतनाया नदी में गिरने से मौत हो गई। हादसे के …

Read More »

ट्राई का ब्रॉडकास्ट, केबल टैरिफ प्रस्ताव सही कदम : विश्लेषक

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा ब्रॉडकास्टिंग एंड केबल सर्विसेज टैरिफ के लिए प्रस्ताव सही दिशा में उठाया गया कदम है, लेकिन इससे संबंधित कुछ मुद्दों को स्पष्ट करने की जरूरत है। यह बात विश्लेषकों ने कही है। ट्राई ने दूरसंचार (प्रसारण व केबल सेवाएं) (आठवां) (एड्रेसबल प्रणालियां) टैरिफ ऑर्डर, 2016 के मसौदे पर एक …

Read More »

कोलकाता हवाईअड्डे पर सीआईएसएफ की महिला सिपाही ने की खुदकुशी

कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (एनएससीबीआई) पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की एक महिला सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। असम की निवासी लक्ष्मी विश्वास ने कोलकाता हवाईअड्डे पर बुधवार रात 11.30 बजे के आसपास गेट संख्या 1ए …

Read More »

देशभक्ति की भावना जगाएगा भोपाल का शौर्य स्मारक : शिवराज

भोपाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को शौर्य स्मारक का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक को लेकर ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह स्मारक शौर्य व बलिदान से परिचित कराने के साथ देशभक्ति की भावना जागृत करेगा। चौहान …

Read More »

नीतीश ने तख्त साहिब से ‘जागृति यात्रा’ को किया रवाना

पटना, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 350वें प्रकाश उत्सव को लेकर जनजागृति पैदा करने के उद्देश्य से गुरुवार को यहां पटना साहिब के तख्त श्री हरिमंदिर जी परिसर से ‘जागृति यात्रा’ निकाली गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘जागृति यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को जनवरी 2017 में …

Read More »

मस्ती के लिए मोटरसाइकिल चुराने वाले 2 किशोर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को दो किशोरों को मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़के सिर्फ मस्ती करने के लिए मोटरसाइकिलें चुराते थे और घूमने-फिरने के बाद वे मोटरसाइकिल को यूं ही लावारिस छोड़ देते थे। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर पुलिस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार …

Read More »

मणिपुर में एक और कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

इम्फाल, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। मणिपुर में सत्तारूढ़ कांग्रेस का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार को पार्टी के एक और विधायक फ्रांसिस नगाजोक्पा ने विधानसभा और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। फ्रांसिस गुरुवार की सुबह राज्यपाल टी. लोकेश्वर के कार्यालय पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष टी. …

Read More »

बंगाल : व्यभिचार के आरोप में महिला का सिर मुंडवाया

कोलकाता, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की एक खाप पंचायत ने अवैध संबंध रखने की दोषी करार देते हुए सजा के तौर पर एक महिला का सिर मुंडवा दिया। राज्य पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मामले में लिप्त होने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नौदा इलाके …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493