भारत

भाजपा ने निष्कासित नेता की पत्नी को बनाया उप्र महिला इकाई प्रमुख

लखनऊ, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को पार्टी से निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को पार्टी की उत्तर प्रदेश महिला इकाई की प्रमुख नियुक्त किया। दयाशंकर को बसपा प्रमुख मायावती के लिए अभद्र शब्द का इस्तेमाल करने के कारण मचे घमासान के बाद पार्टी से निकाला गया था और दयाशंकर को जेल जाना …

Read More »

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीतिक दलों में घमासान (राउंडअप)

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘दलाली’ वाली टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के बीच शुक्रवार को जमकर वार-पलटवार का दौर चला। राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘दलाली’ वाली टिप्पणी के अगले दिन …

Read More »

भारत ने पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को उजागर किया : जेटली (राउंडअप)

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने आतंकवाद पर पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को पूरी दुनिया में बेनकाब कर दिया है, जो आतंकवाद का इस्तेमाल विदेशी नीति में एक औजार के तौर पर करता है और खुद को इसका पीड़ित होने का नाटक करता है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) तथा विश्व बैंक की बैठकों में …

Read More »

जैविक खेती का महत्व बढ़ गया है : राधा मोहन

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि जलवायु परिवर्तन के फौरी खतरे के मद्देनजर जैविक खेती का महत्व कई गुना बढ़ गया है। लिहाजा सरकार ने देश में राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन के तहत जैविक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए परंपरागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई) और …

Read More »

पाकिस्तान से लगी सीमा 2018 तक हो जाएगी सील : राजनाथ (राउंडअप)

जैसलमेर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत दिसंबर, 2018 तक ऊंची दीवारें खड़ी कर पाकिस्तान से लगी अपनी सीमा पूरी तरह से सील कर देगा। सीमा पर और मजबूत फेंसिंग की जाएगी। पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़ते हुए तनाव के हालात के मद्देनजर समीक्षा बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि …

Read More »

महाराष्ट्र उदय में शामिल होने वाला 17वां राज्य बना

वड़ोदरा, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार तथा महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएससीडीसीएल) के साथ शुक्रवार को वड़ोदरा में आयोजित दो दिवसीय राज्य विद्युत मंत्रियों के सम्मेलन के दौरान उज्‍जवल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना (उदय) के तहत समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यहां जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, उदय के तहत यह समझौता होने तक 16 राज्यों/केन्द्र …

Read More »

सपा-कौएद विलय से पूर्वाचल की राजनीति में भूचाल

अंसारी बंधुओं के समर्थकों के खेमे में खुशी और अंसारी बंधुओं का विरोध करके अपनी राजनीति चमकाने वाले खेमे में गम का माहौल दिखाई दे रहा है। सबसे ज्यादा उत्साहित गाजीपुर, बलिया, मऊ, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बनारस आदि के विधायक और मंत्री दिखाई दे रहे हैं। विधायकों का मानना है कि जो सपा के अंर्तकलह व पारिवारिक झगड़े में नुकसान …

Read More »

उप्र : ‘अपना दल’ महारैली कर चलाएगा अभियान

छह दिवसीय पहला चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा। इसी तरह 11 नवंबर से शुरू नौ दिनों का दूसरा चरण 20 नवंबर तक चलेगा। इससे पहले 4 नवंबर को मिर्जापुर में महारैली की जाएगी। शुक्रवार को लखनऊ में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा, “दल के स्थापना दिवस (4 नवंबर) को मिर्जापुर में महारैली की जाएगी। यह …

Read More »

उप्र में कांग्रेस निकालगी ‘राहुल संदेश यात्रा’

शुक्रवार को मुख्यालय से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने हालांकि संदेश यात्रा को झंडी दिखाकर शुभारंभ कर दिया। कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी व महासचिव गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘राहुल संदेश यात्रा’ के माध्यम से यूपी के किसानों पर 50 हजार करोड़ का कर्ज, पिछले दो सालों में बिजली बिल में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, मोदी …

Read More »

मेघालय में शीर्ष उग्रवादी सरगना का समर्पण

विलियमनगर (मेघालय), 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) को शुक्रवार को उस समय एक बड़ा झटका लगा, जब संगठन में दूसरा स्थान रखने वाले जेन रॉबर्ट चौधरी मराक उर्फ रूपांतो मराक ने समर्पण कर दिया। जीएनएलए के डिप्टी कमांडर-इन-चीफ जेन रॉबर्ट चौधरी मराक उर्फ रूपांतो मराक ने ईस्ट गारो हिल जिले के पुलिस प्रमुख डेविस मराक के समक्ष …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493