भारत

सुब्रत रॉय ने न्यायालय से माफी मांगी

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय से बिना शर्त माफी मांगी और पैरोल रद्द करने तथा उन्हें हिरासत में रखने के अदालत के पहले के आदेश को वापस लेने की गुहार लगाई। रॉय की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर की पीठ से कहा, …

Read More »

उरान में दिखे संदिग्धों के स्केच जारी, मुंबई व रायगढ़ में कड़ी चौकसी

रायगढ़ (महाराष्ट्र), 23 सितम्बर (आईएएनएस)। उरान गांव में गुरुवार को दिखे पांच या छह नकाबपोश संदिग्धों को पकड़ने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की सघन तलाश शुक्रवार को भी जारी है। इन संदिग्धों को कुछ छात्रों ने उरान गांव में गुरुवार सवेरे देखा था। महाराष्ट्र पुलिस ने इनमें से दो संदिग्धों के स्केच जारी किए हैं। सभी महत्वपूर्ण अधिष्ठानों और मुंबई, …

Read More »

तेलंगाना में भारी बारिश, तीन की मौत

हैदराबाद, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के कई भागों में भारी बारिश की वजह से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी के मुताबिक, सभी मौतें मेडक जिले में हुई हैं, जहां गुरुवार रात से बारिश हो रही है। मेडक शहर में एक 35 वर्षीय महिला और उसकी सात साल की लड़की की मौत घर ढहने से हो …

Read More »

48 घंटों में भारत छोड़ दें पाकिस्तानी कलाकार : मनसे

मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के सिनेमा और टेलीविजन कलाकारों को 48 घंटों के भीतर भारत छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। एमएनएस की चित्रपट सेना के प्रमुख अमेया खोपकर ने मीडिया से कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के …

Read More »

भारत, फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदेगा

नई दिल्ली , 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत, फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगा। इस आशय के समझौते पर शुक्रवार को दोनों देशों ने हस्ताक्षर किए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और उनके फ्रांसीसी समकक्ष ज्यां-वेस ली ड्रियान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके लिए भारत को 78.7 करोड़ यूरो की कीमत चुकानी होगी। सूत्रों …

Read More »

जयललिता को बुखार नहीं, ले रहीं नियमित आहार (लीड-1)

चेन्नई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता अब पहले से ठीक हैं। उन्हें बुखार नहीं है और वह नियमित आहार ले रही हैं। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। उन्हें गुरुवार देर रात बुखार और शरीर में पानी की कमी की वजह से अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने एक बयान में कहा, …

Read More »

असम में 6 उग्रवादी मारे गए

गुवाहाटी/कोलकाता, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। असम के पूर्वी कार्बी आंगलांग जिले में छह उग्रवादियों को मार गिराया गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए सभी उग्रवादी कार्बी पीपुल लिबरेशन टाइगर्स (केपीएलटी) से संबद्ध थे। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों के पास से दो राइफल, तीन पिस्तौल और दो ग्रेनेड बरामद किए गए। इलाके में उग्रवादियों के खिलाफ अभियान जारी …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय हेलीकॉप्टर खरीद मामले की सुनवाई करेगा

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पांच राज्यों द्वारा हेलीकॉप्टर खरीद मामले में हुई गड़बड़ियों पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी। शीर्ष अदालत ने एक राजनीतिक संगठन की याचिका पर पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, छत्तीसगढ़, झारखंड और राजस्थान द्वारा हेलीकॉप्टरों की खरीद में हुई कथित गड़बड़ियों से संबंधित मामले की सुनवाई पर सहमति जताई। याचिका …

Read More »

शीला दीक्षित के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई। मालीवाल ने शीला दीक्षित पर वित्तीय धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में डीसीडब्ल्यू की पूर्व अध्यक्षों बरखा शुक्ला सिंह और किरण …

Read More »

एलओसी पर पकड़ा गया घुसपैठिया (लीड-1)

जम्मू, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक 30 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घुसपैठिये को परगवाल इलाके में तड़के चार बजे से पांच बजे के बीच गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान अब्दुल कयूम के रूप में की गई है। वह पाकिस्तान में सियालकोट …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493