भारत

झामुमो, कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ का भय

रांची, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड से राज्यसभा के दो सदस्यों के चुनाव की तैयारी हो चुकी है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा(झामुमो) और कांग्रेस को भाजपा के उकसावे पर क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। राज्यसभा के लिए झारखंड से दो सीटें हैं, जबकि तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार समेत भाजपा …

Read More »

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का इस्तीफा, 7 गिरफ्तार (लीड-1)

पटना, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार में 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में हुई गड़बड़ी की चल रही जांच से उत्पन्न होने वाले संकट की आशंका के मद्देनजर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पद छोड़ने के दबाव के कारण सिंह ने …

Read More »

राजन के खिलाफ आरोप तय, 11 जुलाई से रोजाना सुनवाई (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने बुधवार को अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र सदाशिव निखलजे उर्फ छोटा राजन व अन्य के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोप तय किया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने कहा कि सुनवाई रोजाना आधार पर होगी और 11 जुलाई से अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज …

Read More »

उप्र को पिछड़ा प्रदेश बनाए रखना चाहती हैं भाजपा और बसपा : सपा

पार्टी ने कहा है कि भाजपा और बसपा दोनों ही दलों का इरादा उत्तर प्रदेश को पिछड़ा प्रदेश बनाए रखने का है। यही कारण है कि वे यहां सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने में लगे हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष यहां आकर समाजवादी पार्टी पर आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन भाजपा शासित राज्यों के …

Read More »

निहलानी माफी मांगें अन्यथा बर्खास्त किए जाएं : आप

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी को अनुराग कश्यप पर यह आरोप लगाने के लिए माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने ‘उड़ता पंजाब’ बनाने के लिए आप से पैसे लिए होंगे। आप ने कहा कि यदि वह माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें पद से बर्खास्त कर …

Read More »

भारत की बूढ़ी होती आबादी का जवाब कौशल विकास : गोयल

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारत को युवाओं को हुनरमंद करने की जरूरत है, ताकि जब आबादी की उम्र 60 साल या इससे अधिक हो तो देश का विकास बाधित नहीं हो। वर्ष 2050 तक बहुतों की उम्र इतनी हो जाएगी। केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यहां बुधवार को यह बात कही। गोयल यहां एक पुस्तक के विमोचन …

Read More »

भाजपा राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है : दिग्विजय

भोपाल, 8 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक निजी महाविद्यालय को लाभ पहुंचाने के मामले में आर्थिक अपराध ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) में बयान दर्ज कराने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह बुधवार को लगभग …

Read More »

जेटली ने सॉवरेन वेल्थ फंड कार्य योजना पर चर्चा की

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को देश के प्रथम 40 हजार करोड़ रुपये के सॉवरेन वेल्थ फंड ‘राष्ट्रीय निवेश और अवसंरचना कोष’ (एनआईआईएफ) के संचालन पर चर्चा की। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “अरुण जेटली की अध्यक्षता में एनआईआईएफ के शासकीय परिषद की दूसरी बैठक हुई। जिसका मकसद एनआईआईएफ …

Read More »

केरल : कांग्रेस को कानूनी नोटिस, निपटाएगी ठेकेदार का हिसाब

तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक ठेकेदार की 2.8 करोड़ रुपये की बकाया राशि को निपटाने की स्वीकृति दे दी है। ठेकेदार ने यहां नेय्यार बांध पर ‘राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज’ का निर्माण किया था। ठेकेदार ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। ‘हीदर …

Read More »

पोंटी चड्ढा हत्याकांड : नामधारी की अंतरिम जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने कारोबारी पोंटी चड्ढा तथा उनके भाई हरदीप चड्ढा की हत्या के आरोपी सुखदेव सिंह नामधारी की अंतरिम जमानत याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया। अंतरिम जमानत की याचिका खारिज करते हुए न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्रा घोष तथा न्यायमूर्ति अमिताव रॉय की सर्वोच्च न्यायालय की अवकाश पीठ ने कहा, “समय-समय पर उन्हें अंतरिम …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493