चेन्नई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। अम्मा मक्काल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) के महासचिव टी.टी.वी. दिनाकरन ने गुरुवार को पोलाची यौन उत्पीड़न सह ब्लैकमेल मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच में अत्यधिक देरी पर सवाल उठाए। यहां एक बयान में दिनाकरन ने कहा कि अपराध शाखा आपराधिक जांच विभाग (सीबीसीआईडी) से मामले को सीबीआई को स्थानांतरित करने के बाद 40 दिन …
Read More »भारत
पंजाब : आप विधायक मनशाहिया कांग्रेस में शामिल
चंडीगढ़, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब में लोकसभा चुनाव से पहले बठिंडा संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए इस क्षेत्र के विधायक नजर सिंह मनशाहिया गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। मनशाहिया मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब में भावनात्मक लगाव खो …
Read More »केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने के लिए कहा
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पंजाब और हरियाणा के कार्यकर्ताओं को छोड़कर देशभर के कार्यकर्ताओं को दिल्ली आने के लिए कहा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि चुनाव तक सब लोग छुट्टी ले लें। हरियाणा और पंजाब छोड़कर देश भर …
Read More »मोदी-शाह अगर सत्ता में वापस आए तो राहुल होंगे इसके जिम्मेदार : केजरीवाल
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव में सत्ता में वापसी करते हैं तो इसके जिम्मेदार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में आप और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन के बारे में उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर …
Read More »प्रियंका गांधी ने झांसी में रोड शो किया
झांसी, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के झांसी में एक चुनावी जनसभा संबोधित करने से पहले एक भव्य रोड शो किया। कांग्रेस की पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी पूर्वान्ह लगभग 11.20 बजे यहां पहुंची और उन्होंने सिंधी चौराहा क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय से रोड शो शुरू कर दिया। उनका रोड शो मानिक …
Read More »लैंगिकवादी बयान मामले में भाजपा नेताओं पर कार्रवाई के लिए कहा
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को गुरुवार को नोटिस जारी कर पश्चिम बंगाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के खिलाफ लैंगिकवादी बयान (सेक्सिस्ट रिमार्क) देने वाले विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव …
Read More »केरल में लोकसभा चुनाव के दौरान कई मामले दर्ज
तिरुवनंतपुरम, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य पुलिस के प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने गुरुवार को कहा कि 2016 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस ने कम मामले दर्ज किए। बेहरा ने कहा, “इस बार इन की संख्या 347 रही, जबकि पिछली बार पुलिस ने 2016 विधानसभा चुनाव के दौरान 613 मामले दर्ज किए थे। ये सभी …
Read More »डोभाल अवमानना मामले में अदालत में पेश नहीं हुए जयराम रमेश
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल द्वारा दायर अवमानना मामले के संबंध में गुरुवार को दिल्ली की एक अदालत में कांग्रेस नेता जयराम रमेश के पेश नहीं होने पर अदालत ने उन्हें नौ मई को पेश होने के लिए कहा है। जयराम के वकील ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के …
Read More »बिहार में ट्रक से कुचलकर दरोगा की मौत
बिहारशरीफ , 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में बुधवार की रात वाहन जांच के दौरान एक अज्ञात ट्रक द्वारा कुचल दिए जाने से सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, नूरसराय थाना में पदस्थापित एएसआई पवन सिंह गश्तीदल के साथ नूरसराय अस्पताल के पास वाहन जांच अभियान के तहत आने-जाने …
Read More »जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मंत्री के ठिकानों पर आईटी का छापा
श्रीनगर, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मंत्री इमरान रजा अंसारी की श्रीनगर शहर में स्थित संपत्तियों पर छापा मारा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। आयकर विभाग के अधिकारियों ने करन नगर क्षेत्र में एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स नॉर्थ पॉइंट टॉवर्स में छापामारी की। कॉम्प्लेक्स में शिया नेता अंसारी के कई व्यावसायिक …
Read More »
dharmpath.com dharmpath