भारत

मिजोरम, मणिपुर में खाद्य सुरक्षा योजना लागू होगी

आईजोल/इंफाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। मिजोरम व मणिपुर सरकारें फरवरी महीने से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) लागू करेंगी। मिजोरम के खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामलों के मंत्री जॉन रोटलुआंगलियाना ने आईजोल में कहा, “योजना से जिन लोगों को बाहर किया गया है, उन्हें जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से चावल प्रदान किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि 11 लाख …

Read More »

तेलंगाना, आंध्र में नव वर्ष पर 5 मरे

हैदराबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में नए साल के जश्न के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कम से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में शुक्रवार पुर्वाह्न दो मोटरबाइकों के टकराने से तीन युवक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। दुर्घटना महबूबनगर जिले में वंगुरु मंडल में उस समय …

Read More »

तृणमूल ने 18वां स्थापना दिवस मनाया

कोलकाता, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को राज्य भर में अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी मुख्यालय सहित पूरे राज्य में पार्टी के कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराया गया। इस मौके पर पूरे राज्य में तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाए, गरीबों को गर्म कपड़े बांटे और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। …

Read More »

15 लाख रुपये तो दूर, 15 रुपये भी लोगों को नहीं मिले : हजारे

रालेगण-सिद्धि, 1 जनवरी (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके चुनावी वादों की याद दिलाई और कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में कोई अंतर नहीं है। हजारे ने मोदी को लिखे गए तीन पृष्ठ के एक पत्र में कहा कि भ्रष्टाचार को कम …

Read More »

सम-विषम योजना : उल्लंघन करने वालों को दिए गए गुलाब

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार से लागू हुए सम-विषम योजना के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को गुलाब की पेशकश की गई और साथ ही प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बारे में भी समझाया गया। नोएडा के पास चौराहा पर यातायात काफी व्यस्त नजर आया, जहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता प्रत्येक वाहन पर …

Read More »

दिल्ली ने सम-विषम नंबर योजना का स्वागत किया (लीड-2)

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई सम-विषम नंबर योजना शुक्रवार से लागू हो गई, जिसके बाद सड़कों से सम संख्याओं के वाहन नदारद रहे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सम-विषम नंबर प्लेट के आधार पर सड़कों पर कारों के उतरने से कम ट्रैफिक होने पर खुशी जताते हुए …

Read More »

बिहार में 4 बेशकीमती मूर्तियों की चोरी

पटना, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले में एक मंदिर से हिंदू देवताओं की चार बेशकीमती मूर्तियां शुक्रवार को चोरी हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी है। सभी चारों मूर्तियां (राम, जानकी, हनुमान व लक्ष्मण) अष्टधातु से निर्मित थीं, जो सोना, चांदी, तांबा, जिंक, शीशा, टिन, लोहा व पारे की मिश्र धातु है। जिले के इमतपुर गांव के …

Read More »

जम्मू में आग से 10 मरे, मृतकों की होगी डीएनए जांच (लीड-1)

जम्मू, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में गुरुवार देर रात आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से नौ शवों की हालत बहुत बुरी है, जिसके कारण उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। ऐसे में अधिकारियों ने उनकी डीएनए जांच कराने का फैसला लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रामबन जिले …

Read More »

बेंगलुरू में लोगों ने मनाया नए साल का जश्न

बेंगलुरू, 1 जनवरी (आईएएनएस)। देश के प्रौद्योगिक हब बेंगलुरू में गुरुवार देर रात लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। बेंगलुरू पुलिस आयुक्त मेघारिक गुरुवार रात कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “नए साल का जश्न काफी शांतिपूर्ण रहा और शहर में गुरुवार रात 1.30 बजे तक किसी भी क्षेत्र में कोई …

Read More »

मप्र में नववर्ष पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़

भोपाल, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नववर्ष के मौके पर मध्य प्रदेश के देवालयों में शुक्रवार सुबह से ही श्रद्घालुओं की भारी भीड़ है। साल के पहले दिन सभी अपने आराध्य की पूजा अर्चना कर नव वर्ष के मंगलमय होने की कामना कर रहे हैं। उज्जैन के महाकाल के दरबार में तो तड़के तीन बजे से ही श्रद्घालुओं की कतारें लगने लगी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493