भारत

नौसेना कमांडर प्रौद्योगिकी क्षमताओं पर विचार-विमर्श करेंगे

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। नौसेना कमांडर नई दिल्ली में 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले द्विवार्षिक सम्मेलन के दूसरे संस्करण के दौरान नौसेना के बदलाव के लिए प्रमुख प्रौद्योगिकी सक्षमताओं पर विचार-विमर्श करेंगे। ये विचार-विमर्श 2030 तक नौसेना के भविष्य के लिए एक रूप-रेखा के रूप में कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अनुसार …

Read More »

‘व्यापम से जुड़े विजय बहादुर का पोस्टमार्टम नहीं हुआ’

भोपाल, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की परीक्षाओं के पूर्व पर्यवेक्षक और भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी विजय बहादुर सिंह की संदिग्ध हालात में हुई मौत का रहस्य और गहराता जा रहा है। सूचनाधिकार कार्यकर्ता अजय दुबे के मुताबिक, विजय बहादुर का पोस्टमार्टम नहीं हुआ और न ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। …

Read More »

हार्दिक सूरत पुलिस से छूटे तो अहमदाबाद पुलिस ने पकड़ा (लीड-1)

अहमदाबाद, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को एक बार फिर देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार कर लिए गए। सूरत में एक अदालत ने सूरत पुलिस की वह अर्जी खारिज कर दी जिसमें हार्दिक की हिरासत बढ़ाने की गुजारिश की गई थी। इससे उनकी रिहाई की उम्मीद जगी थी लेकिन उन्हें अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार …

Read More »

आईएनएस सहयाद्रि की इंचिओन, कोरिया गणराज्य यात्रा

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर पश्चिम प्रशांत क्षेत्र और दक्षिण चीन सागर में इस समय तैनात आईएनएस सहयाद्रि शुक्रवार सुबह कोरिया गणराज्य के इंचिओन में प्रवेश कर गया। भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत इस पोत की तैनाती इस क्षेत्र में की गई है। कोरिया गणराज्य की नौसेना से विचार-विमर्श और आपसी सहयोग के लिए इस पोत के …

Read More »

‘सुरक्षात्मक सतर्कता’ पर जोर : मुख्य सतर्कता आयुक्त

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के.वी. चौधरी ने कहा कि ‘दंडात्मक सतर्कता’ से अधिक ‘सुरक्षात्मक सतर्कता’ पर जोर दिया जाना चाहिए। निर्धारित प्रक्रियाओं से अलग अगर कुछ होता है, तो उस मामले में सचेत करने के लिए प्रणालियां और प्रक्रियाएं तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत कार्य पर रोक लगाने के लिए प्रणाली में …

Read More »

जावड़ेकर सोमवार को ‘माईगोव टॉक’ का आयोजन करेंगे

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोमवार को ‘माईगोव टॉक’ का आयोजन करेंगे। इसमें माईगोव के सहयोगी, जलवायु परिवर्तन विशेषज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार और सोशल मीडिया को प्रभावित करने जावड़ेकर के साथ ऑनलाइन पैनल चर्चा में शामिल होंगे। बातचीत के दौरान 30 नवम्बर-11 दिसम्बर 2015 को पेरिस में होने वाले पक्षों के सम्मेलन-21 …

Read More »

भारत-अफ्रीका प्राकृतिक हिस्सेदार : सीतारमण

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। अगले सप्ताह शुरू होने वाले भारत-अफ्रीका सम्मेलन से पूर्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत, अफ्रीका को अपना प्राकृतिक हिस्सेदार के रूप में देखता है। हम साथ मिलकर भविष्य के आर्थिक व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। नई दिल्ली में आयोजित चौथे भारत-अफ्रीका व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन को शुक्रवार …

Read More »

आप ने वी.के. सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई (लीड-2) (संशोधन के साथ)

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने पूर्व सेनाध्यक्ष सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आम आदमी पार्टी हरियाणा के एक गांव में दलितों की हत्या पर सिंह के विवादास्पद बयान की वजह से उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज …

Read More »

केजरीवाल करेंगे पंजाब का दौरा, पीड़ितों से मिलेंगे

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को पंजाब का दौरा करेंगे और पवित्र गुरुग्रंथ साहिब के पन्ने फाड़े जाने के खिलाफ हुई हिंसा में मारे गए दो लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सबसे पहले अमृतसर में हरमंदिर साहिब में मत्था टेकेंगे, इसके …

Read More »

ललित मोदी को लेकर फिर केंद्र पर हमलावर हुई कांग्रेस

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी को भारत वापस लाने के लिए एक निश्चित अवधि बताने के लिए कहा। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर ललित मोदी को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांडरिंग के आरोप …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493