भारत

नियंत्रण रेखा पर मुठभेड़ में जवान शहीद, 3 घायल

श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों के साथ हुई एक मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। यहां रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, “तंगधार इलाके में एलओसी के करीब हुई एक मुठभेड़ में एक जवान …

Read More »

बांग्लादेश ने बंगाल के 42 मछुआरों को हिरासत में लिया

कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मछली मारने निकले पश्चिम बंगाल के कम से कम 42 मछुआरों को बांग्लादेश के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सभी मछुआरे पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के दक्षिणी हिस्से के रहने वाले हैं और शुक्रवार से ही बांग्लादेश पुलिस की हिरासत में हैं। पश्चिम बंगाल मछुआरा …

Read More »

गौ-हत्या के समर्थक नहीं थे मुगल : गृह मंत्री

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गाय को संरक्षित करने की जरूरत पर बल देते हुए शनिवार को कहा कि भारत पर 16वीं से 18वीं सदी के बीच राज करने वाले मुगल तक गौ-हत्या के समर्थक नहीं थे। राजनाथ ने कहा, “मुगल शासकों के बारे में जो थोड़ी बहुत जानकारी है..उसके अनुसार मैं कह सकता हूं …

Read More »

समझौते से 2 दिन पहले मोदी से मिले थे जेलियांग : भाजपा (राउंडअप)

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि केंद्र सरकार ने नगा शांति समझौते पर किसी भी हितधारक से परामर्श नहीं किया। भाजपा ने कहा कि नगालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने समझौते पर हस्ताक्षर होने के दो दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की …

Read More »

झारखंड में डायन बताकर 5 महिलाओं की हत्या (लीड-1)

रांची, 8 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में शनिवार तड़के पांच महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाकर उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना राजधानी रांची से 40 किलोमीटर दूर मांडर में घटी है। पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “शुक्रवार रात गांव के युवकों ने पांच महिलाओं को उनके घरों से जबरदस्ती बाहर निकाला और डंडे और …

Read More »

उप्र : राज्यपाल ने ‘आरटीआई गर्ल’ का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा

कक्षा नौ की 13 वर्षीय छात्रा ऐश्वर्या के प्रस्ताव से प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक सहमत हो गए हैं। उन्होंने ऐश्वर्या के प्रस्ताव को मंजूर करते हुए इसे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संज्ञान में लाने के लिए उनके प्रमुख सचिव को भेज दिया है। ऐश्वर्या ने बताया कि उसने 31 मार्च को राज्यपाल को पत्र भेजकर गोमती नदी समग्र सफाई …

Read More »

बिहार, हिमाचल में नए राज्यपाल (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को बिहार और हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपालों की नियुक्ति की। आधिकारिक बयान के अनुसार, रामनाथ कोविंद को बिहार और आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी, जबकि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का …

Read More »

स्वच्छ भारत अभियान में मैसूर अव्वल (लीड-1)

दिल्ली/चेन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैसूर शहर और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लागू करने में सबसे आगे रहे हैं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा इस अभियान को बेहतर ढंग से संचालित करने वाले 476 शहरों की जारी सूची में मैसूर को पहला और तिरुचिरापल्ली को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। स्वच्छ भारत की रैंकिंग के …

Read More »

उप्र : ट्रक ने 11वीं के छात्र को कुचला

अनिल ओमर का इकलौता पुत्र गोविंद (16) स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज से साइकिल से घर लौट रहा था। कस्बे के प्रज्ञान हॉस्पिटल के पास एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। उसकी बड़ी बहन नेहा और मां केशरी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और शव …

Read More »

झांसी : सैन्य क्षेत्र के कुएं में मिला महिला का शव

थाना सदर बाजार व नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और उतराते हुए शव को कुएं से निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, मगर अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष है। वह कौन थी और कहां से आई, किस कारण कुएं में गिरी, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493