नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पूर्व प्रमुख के.वी. चौधरी को मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया गया है, जबकि वरिष्ठतम सूचना आयुक्त विजय शर्मा को नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया है। यह घोषणा यहां सोमवार को की गई। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इन नियुक्तियों को मंजूरी देने के बाद इसकी घोषणा …
Read More »भारत
खसरा, रूबेला टीके के लिए भारत-नीदरलैंड के बीच समझौता
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। खसरा (मीजल्स) और रूबेला जैसी बच्चों की घातक बीमारियों से बचाव के लिए भारत और नीदरलैंड ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भारत सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ प्रयास के तहत किए गए हैं और इसके बाद उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के …
Read More »देश में रेल ग्रीन इंजन की जरूरत : सुरेश प्रभु
वाराणसी, 8 जून (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देश में ग्रीन इंजन बनाए जाने की जरूरत बताई है। वाराणसी के डीजल रेल इंजन कारखाना (डीएलडब्ल्यू) में सोमवार को 1500वें रेल इंजन के लोकार्पण के दौरान उन्होंने यह बात कही। रेल मंत्री ने कहा कि देश में रेल इंजन बनाने में कीर्तिमान बनाने वाला डीजल रेल कारखाना अब ग्रीन इंजन …
Read More »प्रधानमंत्री का तालाब बनाने, सिंचाई नेटवर्क बढ़ाने का आह्वान
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। देश में कमजोर मानसून के अनुमानों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सिंचाई नेटवर्क बढ़ाने के लिए पूरे देश में अधिक तालाब बनाने का आह्वान किया। कृषि, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, वित्त, नीति आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय के शीर्ष अधिकारियों और वरिष्ठ मंत्रियों की एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रधानमंत्री ने …
Read More »उप्र : बलिया में बनेगा चंद्रशेखर विश्वविद्यालय
विधान पार्षद रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के नाम पर विश्वविद्यालय खोलने के लिए बसंतपुर में 51 एकड़ भूमि आवंटित हो चुकी है। यह काम प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। इसमें सिर्फ केंद्र सरकार से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मिलने तक की देरी है। ससना बहादुरपुर में फतेह बहादुर सिंह शिवशंकर सिंह महाविद्यालय का उद्घाटन करने के …
Read More »आर.सी. तायल एनएसजी के नए महानिदेशक
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुलिस सेवा के 1980 बैच के असम-मेघालय कॉडर के अधिकारी आर.सी. तायल को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। तायल वर्तमान में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। यहां जारी एक आधिकारिक बयान …
Read More »मप्र में जिला स्तर पर बनेंगे खनिज फाउंडेशन
भोपाल, 8 जून(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में खनिज क्षेत्रों के विकास और कल्याण के लिए जिला खनिज फाउंडेशन एक माह के भीतर गठित कर लिए जाएंगे, साथ ही नवीन केन्द्रीय खनिज नीति में खनिज ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय इस्पात एवं खनन मंत्री …
Read More »नीतीश के नाम के ऐलान का 3 दलों ने किया स्वागत
पटना, 8 जून (आईएएनएस)। जनता परिवार गठबंधन की ओर से बिहार में सितंबर-अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने का जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के नेताओं ने स्वागत किया है। जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने नीतीश को मुख्यमंत्री पद का …
Read More »आईआरसीटीसी का मंसूरी रेल टूर पैकेज पेश
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय रेल की कंपनी आईआरसीटीसी ने मंसूरी रेल टूर पैकेज शुरू किया है, जिसके तहत पर्यटकों को रेल आरक्षण, भोजन, पर्यटन स्थलों का दौरा और प्रतिष्ठित होटलों में ठहरने जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी है। बयान के मुताबिक, इस पैकेज के तहत पर्यटक शुक्रवार और शनिवार को …
Read More »आईआरसीटीसी का मंसूरी रेल टूर पैकेज पेश
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। भारतीय रेल की कंपनी आईआरसीटीसी ने मंसूरी रेल टूर पैकेज शुरू किया है, जिसके तहत पर्यटकों को रेल आरक्षण, भोजन, पर्यटन स्थलों का दौरा और प्रतिष्ठित होटलों में ठहरने जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। यह जानकारी कंपनी ने एक बयान जारी कर दी है। बयान के मुताबिक, इस पैकेज के तहत पर्यटक शुक्रवार और शनिवार को …
Read More »
dharmpath.com dharmpath