भारत

नीतीश ने नालंदा खुला विश्वविद्यालय की तारीफ की

बिहारशरीफ, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के बड़गांव में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के प्रस्तावित भवनों के निर्माण कार्य का रिमोट द्वारा शिलान्यास करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय की ख्याति भी नालंदा विश्वविद्याय की तरह हो। उन्होंने दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में नालंदा खुला विश्वविद्यालय की प्रशंसा की। इस मौके पर आयोजित …

Read More »

सेना के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा : पप्पू यादव

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने यहां शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सेना के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने पिछले घटनाक्रम पर पराक्रमी सैनिकों का आभार जताया। पटना में एक प्रेस वार्ता में पप्पू यादव ने विंग कमांडर अभिनंदन का …

Read More »

भारत-पाकिस्तान तनाव पर संसदीय समिति को जानकारी दी गई

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को द्विपक्षीय संबंधों पर विदेशी मामलों की संसद की स्थायी समिति को भारत के पाकिस्तानी आतंकवादी शिविरों पर हमले व इसके बाद पाकिस्तान के हवाई हमले के मद्देनजर जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली इस समिति के सदस्यों ने सुझाया कि सरकार …

Read More »

केंद्र में जुमले वाली ढोंगी सरकार : अखिलेश

लखनऊ, 1 मार्च(आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर “मोदी सरकार को जुमले वाली ढोंगी सरकार करार दिया है। अखिलेश ने लिखा कि खेती, उद्योग, दुकानदारी, कारोबार सब बदहाल पड़े हैं।” इस बार लोगों को जुमले वाली ढोंगी सरकार नहीं चाहिए। इससे पहले अखिलेश ने गुरुवार …

Read More »

प्रयागराज में बना दूसरा विश्व रिकार्ड

लखनऊ/प्रयागराज, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में शुक्रवार को एक और विश्व रिकार्ड दर्ज किया गया। कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 1 में हजारों की संख्या में 8 घंटे तक लगातार छात्र-छात्राएं और आम नागरिकों ने पेंटिंग वॉल पर अपने हाथों के रंग-बिरंगे छाप से ‘जय गंगे’ थीम की पेंटिंग बनाई। इस दौरान गिनीज विश्व बुक …

Read More »

बिहार में आग से झुलसकर मां और 2 बेटियों की मौत

छपरा, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक घर में रसोई गैस के रिसाव से लगी आग में झुलसकर मां और उसकी दो बच्चियों की झुलसकर मौत हो गई। दाउदपुर के थाना प्रभारी एस़ क़े चौधरी ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया कि मोहम्मद बावीद अंसारी की पत्नी सबारा बीबी …

Read More »

राष्ट्र विरोधी टिप्पणी नहीं, सिर्फ मोदी की आलोचना की : बालाकृष्णन

कोच्चि, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता कोदियेरी बालाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर भारत के हवाई हमले के बाद कोई राष्ट्र विरोधी टिप्पणी नहीं की, बल्कि सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। बालाकृष्णन ने मीडिया से कहा, “मैंने अपने भाषण …

Read More »

महाराष्ट्र : वायुसेना पायलट का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

नासिक, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के पायलट स्क्वोड्रन लीडर निनाद मंडावगने को शुक्रवार को यहां हजारों नम आंखों ने अंतिम विदाई दी, जब उनका यहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर के पायलट मंडावगने जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना शहीद हुए वायुसेना के …

Read More »

बिहार : डायन बताकर 2 वृद्धाओं की हत्या, 5 गिरफ्तार

मुंगेर, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुंगेर जिले के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में अंधविश्वासी लोगों ने दो बुजुर्ग महिलाओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी और दोनों के शवों को दफना दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मिट्टी खोदकर दोनों शव बरामद कर लिए। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गोपालीचक गांव की रहने वाले …

Read More »

आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत को इस्लामिक देशों का सहयोग : राजनाथ

हैदराबाद, 1 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि भारत को आतंक के खिलाफ लड़ाई में इस्लामिक देशों का सहयोग मिल रहा है। मंत्री ने यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) के एक आवासीय परिसर और कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कहा, “सभी देश आतंक से लड़ने के लिए एक मंच पर आ रहे हैं। आतंक के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493