पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के बाद धूप निकली। मौसम विभाग ने दिन के तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को …
Read More »भारत
उप्र में धूप, ठंड व शीतलहर से राहत
लखनऊ, 30 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित सूबे के अन्य जिलों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है, जिससे कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक, दिन में मौसम …
Read More »आईएमए का मध्यस्थता व शिकायत निबटान प्रकोष्ठ गठित
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। आईएमए ने मध्यस्थता, समझौता और शिकायत निबटान प्रकोष्ठ का गठन किया है, जिसकी बैठक हर महीने में दो दिन- पहले और तीसरे शनिवार को होगी। यह प्रकोष्ठ मरीजों की शिकायतें सुनकर उनका समाधान करेगा। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. ए. मार्तण्ड पिल्लै और महासचिव पद्मश्री डॉ. के. के. अग्रवाल ने कहा, “मरीजों और डॉक्टरों …
Read More »सुनंदा के बेटे से भी होगी पूछताछ
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सुनंदा पुष्कर हत्याकांड मामले में उनके बेटे को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुनंदा के पूर्व पति से जन्मे उनके बेटे शिव मेनन विदेश में रहते हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी ने कहा, “हमने सुनंदा के बेटे से जांच में सहयोग मांगा है।” सुनंदा हत्याकांड …
Read More »गांधी विरोधी उत्पाद को बेचने की अनुमति क्यों?
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी में उपभोक्ता कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की तस्वीर वाली बीयर बेचने वाली अमेरिका की कंपनी न्यू इंग्लैंड ब्रेविंग कंपनी के खिलाफ गुरुवार को एक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें सवाल किया गया है कि गांधी का तिरस्कार करने वाले उत्पाद को बेचने की अनुमति क्यों दी गई। भारत की कंज्यूमर गाइडेंस सोसायटी के …
Read More »दिल्ली चुनाव : भाजपा ने पेश करेगी विजन दस्तावेज (राउंडअप)
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि वह अगले महीने दिल्ली में होने वाले चुनाव के लिए कोई घोषणा-पत्र जारी नहीं करेगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी द्वारा एक विजन दस्तावेज जारी किया जाएगा। …
Read More »जयशंकर ने विदेश सचिव का प्रभार संभाला (राउंडअप)
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत एस. जयशंकर ने गुरुवार को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। जयशंकर को अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों में व्यापक बदलाव में उत्प्रेरक की भूमिका निभाने वाले के रूप में देखा जाता है। कांग्रेस ने तुरंत हुए इस बदलाव पर सवाल उठाया है और सरकार से इस …
Read More »मोदी का ओबामा को चाय पिलाना देश का अपमान : शंकराचार्य
बैतूल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के बाद द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। सरस्वती ने कहा है कि मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को चाय बनाकर पिलाना देश का अपमान है। मध्य प्रदेश के बैतूल में धर्म संसद में हिस्सा लेने आए शंकराचार्य ने गुरुवार को संवाददाताओं …
Read More »बिहार : यात्री बस से 15़5 किलोग्राम चरस बरामद
मोतिहारी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को एक यात्री बस से 15़ 5 किलोग्राम चरस बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत आठ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 ए पर सिकरहना पुल के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान …
Read More »बालाघाट में पकड़ा गया 15 हजार का इनामी नक्सली
बालाघाट, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की पुलिस ने 15 हजार के इनामी नक्सली दिवाकर उर्फ कलम सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नक्सली गतिविधियों में शामिल दिवाकर पर कई मामले दर्ज हैं, वर्ष 2009 में पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था, मगर बाद में फरार हो गया था, तभी से …
Read More »
dharmpath.com dharmpath