नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोमवार अपराह्न् कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह मुलाकात राजपथ पर आयोजित 66वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह के बाद हुई। सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने आईटीसी मौर्य …
Read More »भारत
राजपथ पर महिला अधिकारी ने फहराया तिरंगा (लीड-1)
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। इस साल गणतंत्र दिवस पर महिला सशक्तीकरण की बानगी देखने को मिली, जब राजपथ पर महिला ने ध्वजारोहण किया। इस बार कैप्टन होबम बेला देवी ने राजपथ पर तिरंगा फहराया। आम तौर पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति जब मंच पर पहुंचते हैं जब ध्वजारोहण किया जाता है। इस बार राजपथ पर ध्वजारोहण करने …
Read More »मप्र नई पहचान संग आगे बढ़ रहा : रामनरेश (लीड-1)
भोपाल, 26 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में सोमवार को 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी भोपाल में राज्यपाल रामनरेश यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश आज एक नई पहचान बनाकर सुशासन व जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में …
Read More »मोदी-ओबामा ने की पुराने मित्र की तरह गपशप
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को पुराने मित्र की तरह गपशप देखने को मिला। कुछ अवसरों पर उन्होंने साथ-साथ ठहाके भी लगाए। ओबामा दो घंटे तक चले समारोह में शामिल हुए और इस दौरान वह खुले आसमान के नीचे रहे। दुनिया के सबसे …
Read More »गणतंत्र दिवस पर 2 जवानों को मरणोपरांत अशोक चक्र
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को मेजर मुकुंद वरदराजन और नायक नीरज कुमार सिंह को देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। दोनों जम्मू एवं कश्मीर में पिछले साल आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। उनकी विधवाओं को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यह अवार्ड प्रदान …
Read More »कर्नाटक में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
बेंगलुरू, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में सोमवार को 66वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल वजुभाई वाला ने कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रध्वज फहराकर शानदार परेड का अवलोकन किया। वाला ने पहली सितंबर, 2014 को कर्नाटक के राज्यपाल का पदभार संभाला था, और उसके बाद राज्य में यह उनका पहला गणतंत्र दिवस समारोह है। शहर में फील्ड मार्शल मानेकशॉ …
Read More »तिब्बत की निर्वासित सरकार ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
धर्मशाला, 26 जनवरी (आईएएनएस)। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री ने 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को भारतवासियों को बधाई देते हुए शांति एवं समृद्धि की कामना की। तिब्बत के प्रधानमंत्री लोबसांग सांगेय ने एक बयान में कहा, “भारत के सभी भाई-बहनों को गणतंत्र दिवस की बधाई। कामना है कि भारत शांति तथा समृद्धि के पथ पर अग्रसर …
Read More »भारत रत्न के हकदार हैं अमिताभ : ममता
कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अभिनेता अमिताभ बच्चन एक महान शख्सियत हैं और उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। अमिताभ को हाल ही में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर एकाउंट पर लिखा, “अमिताभ बच्चन के लिए पद्म विभूषण पर्याप्त नहीं है। …
Read More »परेड में बंगाल की झांकी को अनुमति नहीं दी : तृणमूल
कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल, तृणमूल कांग्रेस ने सोमवार को अफसोस जताया कि राज्य की झांकी को नई दिल्ली में आयोजित देश के 66वें गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर कहा, “गणतंत्र दिवस पर बंगाल की झांकी को …
Read More »गोवा में सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए पर्यटक जिम्मेदार : राज्यपाल
पणजी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने सोमवार को आरोप लगाया कि यहां आने वाले पर्यटक ही राज्य में सांस्कृतिक अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सामाजिक व्याधियों से ग्रस्त हो गया है। गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा, “जो भी पर्यटक यहां आते हैं, वे अपने साथ कुछ …
Read More »
dharmpath.com dharmpath