भारत

हरिशंकर ब्रह्मा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हरिशंकर ब्रह्मा ने शुक्रवार को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाल लिया। वह वी.एस. संपत की जगह लेंगे। संपत का कार्यकाल गुरुवार को पूरा हो गया। पदभार ग्रहण करने के बाद ब्रह्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता दिल्ली में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष एवं स्वतंत्र संपन्न करवाने की होगी। साथ ही वह चुनाव प्रबंधन …

Read More »

सरकार के मौन पर गांधीजनों ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। देश की बहुलता और समरसता पर खतरे की आशंका जताते हुए देश के गांधीजनों ने सरकार के मौन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गांधीजनों ने मौजूदा समय में देश में सिर उठा रही सांप्रदायिकता, असहिष्णुता पर गहरा दुख प्रकट किया है और सरकार, समाज को आगाह भी किया है। देश की प्रतिनिधि गांधीवादी संस्थाओं की …

Read More »

केरल कांग्रेस करेगी आत्मविश्लेषण

तिरुवनंतपुरम, 16 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के देशव्यापी आत्मविश्लेषण कार्यक्रम की तरह केरल कांग्रेस भी राज्य में आत्मविश्लेषण कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह आयोजन दो चरणों में होगा। कांग्रेस के महासचिव और केरल प्रभारी मुकुल वासनिक और उनके सहयोगी दीपक बेबरिया अगले हफ्ते केरल पहुंचेंगे। अपने दौरे के पहले चरण में वे राज्य इकाई के अध्यक्ष वी.एम. सुधीरन के साथ केरल के …

Read More »

‘एमएसजी’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी : डेरा

चंडीगढ़, 16 जनवरी (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अभिनीत फिल्म ‘एमएसजी-द मैसेंजर ऑफ गॉड’ के निर्माताओं ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने उन्हें फिल्म रिलीज करने की इजाजत दे दी है। डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता पवन इंसान ने आईएएनएस को बताया कि उन्हें शुक्रवार को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन …

Read More »

हिमाचल : जननी एक्सप्रेस से 3,500 महिलाओं को लाभ

शिमला, 16 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल में दो माह में जननी एक्सप्रेस-102 योजना से 3,500 से अधिक माताओं और उनके नवजात बच्चों को लाभ मिला है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को कहा कि योजना की शुरुआत 15 नवंबर, 2014 को हुई थी। यह योजना अस्पतालों एवं चिकित्सा केंद्रों में प्रसव को बढ़ावा देने और नवजात एवं मातृ मृत्युदर घटाने के लिए …

Read More »

बिहार : नरसंहार के आरोपियों को बरी किए जाने का विरोध

जहानाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में जहानाबाद जिले के शंकर बिगहा नरसंहार के सभी 24 आरोपियों को न्यायालय द्वारा बरी किए जाने के फैसले के विरोध में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्‍सवादी-लेनिनवादी) के अरवल और जहानाबाद जिला बंद के आह्वान का मिलाजुला असर देखा जा रहा है। बंद का आवागमन पर प्रतिकूल असर देखा गया। भाकपा (माले) के एक …

Read More »

दिल्ली : गैस पाइपलाइन में रिसाव से लगी आग

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में एक गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण शुक्रवार को आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। आग के कारण रिंग रोड पर करीब दो घंटे के लिए यातायात बाधित रहा। मामला दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में वेंकटेश्वर कॉलेज के …

Read More »

बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, अभी राहत नहीं

लखनऊ, 16 जनवरी (आईएएनएस)। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने 17 जनवरी के बाद ही धूप निकलने के आसार जताए हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अुनसार, बर्फीली हवाओं …

Read More »

दिल्ली में कोहरा, 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण 48 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। उत्तर रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण 31 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 17 का समय बदला गया है …

Read More »

मप्र में कोहरे और शीतलहर से ठिठुरन बढ़ी

भोपाल, 16 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह छाए कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में घना कोहरा छाने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तरी हिस्से में हवाओं का ऊपरी चक्रवात बन गया …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493