खेल

वीनस ने जीता करियर का 700वां मैच

वुहान (चीन), 29 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने मंगलवार को वुहान ओपन में जूलिया जॉर्ज्स को हराने के साथ करियर की 700वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही वीनस ओपन युग में यह कीर्तिस्तंभ पार करने वाली नौवीं खिलाड़ी बन गईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वीनस ने वुहान ओपन के …

Read More »

सीए ने वापस बुलाया सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल, बांग्लादेश दौरा अधर में

ढाका, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को बांग्लादेश से अपने सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल दल को वापस बुला लिया और अपनी राष्ट्रीय टीम के बांग्लादेश दौरे पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं की, जिससे आस्ट्रेलिया के बांग्लादेश दौरे पर संदेह के बादल और घने हो गए हैं। वेबसाइट ‘बीडीन्यूज24 डॉट कॉम’ के अनुसार, सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल से मिली जानकारी के आधार …

Read More »

एशियन बास्केटबॉल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत

चांगशॉ (चीन), 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बास्केटबॉल टीम ने मंगलवार को फिलीपींस के हाथों 65-99 से मिली हार के बावजूद 12 वर्षो के बाद एशियन चैम्पियनशिप-2015 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम फिलिस्तीन के खिलाफ हेड-टू-हेड प्रदर्शन के आधार पर बेहतर साबित हुई और नॉकआउट चरण में प्रवेश करने में सफल रही। भारत और फिलिस्तीन ने …

Read More »

ईडन गरडस में 38 वर्ष बाद होगी पेले की वापसी

कोलकाता, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज ब्राजीलियाई फुटबाल खिलाड़ी पेले 11 से 13 अक्टूबर के बीच कोलकाता की यात्रा पर होंगे और इस दौरान वह ऐतिहासिक ईडन गरडस मैदान भी देखने जाएंगे, जहां 38 वर्ष पहले उन्होंने 1977 में स्थानीय क्लब मोहन बागान के खिलाफ खेला था। पेले की भारत यात्रा के आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी क्लब …

Read More »

सिमंस के समर्थन में आए डब्ल्यूआईपीए के पूर्व अध्यक्ष

पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद), 29 सितम्बर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईपीए) के पूर्व अध्यक्ष दिनानाथ रामनारायण ने क्रिकेट जगत से वेस्टइंडीज टीम के कोच पद से हटाए गए फिल सिमंस का समर्थन करने का आह्वान किया है। सिमंस को सोमवार को एकदिवसीय टीम के चयन में चयन समिति के कामकाज में बाहरी हस्तक्षेप का आरोप लगाए जाने के बाद कोच …

Read More »

श्रीलंकाई गेंदबाज कौशल पर ‘दूसरा’ फेंकने पर प्रतिबंध

दुबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज थारिंदू कौशल की ‘दूसरा’ को अवैध करार देते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह गेंद फेंकने से प्रतिबंधित कर दिया। इसी महीने चेन्नई के श्री रामचंद्र विश्वविद्यालय स्थित आईसीसी मान्यता प्राप्त स्वतंत्र परीक्षण केंद्र पर किए गए मूल्यांकन के बाद कौशल पर यह प्रतिबंध लगाया गया …

Read More »

अनधिकारिक टेस्ट : भारत-ए ने बांग्लादेश-ए को पारी से हराया

बेंगलुरू, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए एकमात्र तीन दिवसीय अनधिकारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को भारत-ए ने बांग्लादेश को पारी के अंतर से मात दे दी। पहली पारी के आधार पर 183 रनों से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश-ए टीम दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के आगे 151 रनों पर ढेर हो गई। …

Read More »

कोहली की जीतने की ललक और आक्रामकता अच्छी लगती है : गांगुली

मुंबई, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने मंगलवार को भारतीट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कोहली की जीतने की ललक और मैदान पर आक्रामक शैली अच्छी लगती है। गांगुली ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं कोहली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वह ऐसा कप्तान है जो …

Read More »

एफसी गोवा ने सुखविंदर को सीईओ नियुक्त किया

मडगाव, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी एफसी गोवा ने मंगलवार को अपने प्रोफेशनल मामलों के प्रबंधन के लिए नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर लिया। एफसी गोवा ने पूर्व फुटबाल खिलाड़ी सुखविंदर सिंह को अपना सीईओ बनाया है। सुखविंदर पहले भी फुटबाल जगत में प्रोफेशनल पद संभाल चुके हैं। वह खेल से जुड़े वैश्विक ब्रांड नाइके, …

Read More »

विजेंदर 10 अक्टूबर को करेंगे पेशेवर मुक्केबाजी का आगाज

लंदन, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। ओलम्पिक में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ब्रिटेन के सोन्नी व्हाइटिंग के खिलाफ 10 अक्टूबर को पेशेवर मुक्केबाजी का आगाज करेंगे। आयोजकों ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। विजेंदर मिडिलवेट डिवीजन से पदार्पण करेंगे। इस वर्ग में तीन-तीन मिनट के चार राउंड के मुकाबले होंगे। विजेंदर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493