खेल

कासिलास को जाने देना गलत था : पेरेज

मेड्रिड, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड फुटबाल क्लब के अध्यक्ष फ्लोरेंटिनो पेरेज ने स्वीकार किया कि दिग्गज गोलकीपर और पूर्व कप्तान इकेर कासिलास को टीम से जाने देना गलत फैसला था। कासिलास स्पेन की टीम के गोलकीपर तथा कप्तान थे और उन्होंने जुलाई में पुर्तगाल के फुटबाल क्लब पोरटो के साथ करार किया। कासिलास ने इस बात को साफ किया …

Read More »

फेडरर ने गर्मी को लेकर चिंता जाहिर की

न्यूयार्क, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने कहा कि वह मौजूदा अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में गर्मी के कारण रिटायर होने वाली खिलाड़ियों की अत्यधिक संख्या से स्तब्ध हैं। फ्लशिंग मीडोज पार्क में जारी वर्ष के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दो राउंड तक कुल 14 खिलाड़ियों को गर्मी के कारण मैच से हटना पड़ा। …

Read More »

महिला हॉकी : भारत ने उ. कोरिया को 13-0 से रौंदा (लीड-1)

चांगझोऊ (चीन), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां जारी सातवें एशिया कप टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शनिवार को उत्तर कोरिया को 13-0 से हराकर उम्दा आगाज किया। मध्यांतर तक विजेता टीम 6-0 से आगे थी। भारत की ओर कप्तान रानी रामपाल ने शानदार हैट्रिक सहित कुल पांच गोल किए। भारत के लिए मैच …

Read More »

महिला वॉलीबॉल विश्व कप में चीन ने रूस को 3-1 से हराया

नागोया (जापान), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। चीन की महिला वॉलीबॉल टीम ने शनिवार को एफआईवीबी महिला वॉलीबॉल विश्व कप में रूस को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ चीन अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। टूर्नामेंट में चीनी टीम को अब तक नौ मैचों में जीत मिली है, जबकि एकमात्र मैच उन्होंने गंवाया है। शनिवार को हुए मुकाबले में …

Read More »

महिला हॉकी : जूनियर एशिया कप में भारत ने उ. कोरिया को 13-0 से हराया

चांगझोऊ (चीन), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यहां जारी सातवें एशिया कप टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में शनिवार को उत्तर कोरिया को 13-0 से हरा दिया। मध्यांतर तक विजेता टीम 6-0 से आगे थी। भारत की ओर कप्तान रानी रामपाल ने शानदार हैर्टिक लगाई। भारत के अगला मैच छह सितम्बर को सिंगापुर के साथ …

Read More »

अजमल को पीसीबी ने दिया कैटिगरी-बी का अनुबंध

लाहौर, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। गेंदबाजी ऐक्शन में बदलाव के बाद टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सईद अजमल को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कैटिगरी-बी का अनुबंध प्रदान किया है। अजमल कैटिगरी-ए से कैटिगरी-बी में पदावनत किए गए हैं, लेकिन उहापोह में चल रही टीम में उनकी जगह इससे जरूर सुनिश्चित हो गई …

Read More »

माराडोना से बेहतर हैं मेसी : रूनी

सेरावेल (सान मारिनो), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। इंग्लैंड की फुटबाल टीम के कप्तान वेन रूनी का मानना है कि अर्जेटीना के मौजूदा कप्तान लियोनेल मेसी दिग्गज खिलाड़ी डिएगो माराडोना की अपेक्षा बेहतर खिलाड़ी हैं। वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने शुक्रवार को रूनी के हवाले से कहा, “कुछ साल पहले तक लोग कहते थे कि मेसी, माराडोना नहीं हो सकता, क्योंकि वह …

Read More »

रामदीन की छुट्टी, होल्डर बनाए गए टेस्ट कप्तान

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 5 सितम्बर (आईएएनएस)। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन को अगले महीने के श्रीलंका दौरे के लिए वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। इसके साथ रामदीन की कप्तानी भी चली गई और कैरेबियाई बोर्ड ने उनके स्थान पर जेसन होल्डर को टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। 23 साल के होल्डर एकदिवसीय टीम के कप्तान भी …

Read More »

आईओसी ने शरणार्थियों के लिए जारी किए 20 लाख डॉलर

जेनेवा, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने शरणार्थियों के लिए 20 लाख डॉलर की मदद दी है। यह राशि शरणार्थियों पर केंद्रित कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों को उपलब्ध कराया जाएगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कहा, “हम सब इन भयानक खबरों तथा दुखदायी कहानियों से परिचित हैं। …

Read More »

अमेरिकी ओपन : सानिया बाहर, पेस के लिए मिश्रित परिणाम

न्यूयार्क, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में मिश्रित परिणाम का सामना किया लेकिन सानिया मिर्जा को मिश्रित युगल वर्ग से बाहर होना पड़ा। पेस ने अपनी साथी स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर मिश्रित युगल मुकाबले में अमेरिका की क्लेयर लियू और हैरी फ्रिट्ज को 46 …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493