खेल

आर्थराइटिस पीड़ितों को सकारात्मक संदेश देना चाहती हैं वोज्नियाकी

कोपनहेगन, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी इस समय आर्थराइटिस से जूझ रही हैं लेकिन उनकी चाहत है कि वह इस बीमारी से परेशान लोगों के लिए आदर्श बनें। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, वोज्नियाकी को इस बीमारी का पता अगस्त में चला था। उन्हें इस बारे में जानकर तगड़ा झटका लगा था। …

Read More »

यूरोपा लीग : आर्सेनल ने स्पोर्टिग लिस्बन को 1-0 से हराया

लिस्बन (पुर्तगाल), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब आर्सेनल ने गुरुवार देर रात यहां यूरोपा लीग के ग्रुप-ई के मुकाबले में स्पोर्टिग लिस्बन को 1-0 से हराया। पुर्तगाली क्लब के खिलाफ मैच में आर्सेनल के लिए एकमात्र गोल स्ट्राइकर डेनी वेल्बेक ने दागा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, तीन मैचों में नौ अंकों के साथ आर्सेनल तालिका में पहले पायदान पर …

Read More »

हॉकी : एशियाई खेलों के चैम्पियन जापान से सेमीफाइनल खेलेगा भारत (प्रीव्यू)

मस्कट (ओमान), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के खिताब को अपने पास बरकरार रखने के लिए भारतीय टीम शनिवार को जापान की चुनौती का सामना करने उतरेगी। शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इस साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली जापान की टीम से होगा। जहां एक ओर भारतीय टीम के कोच …

Read More »

जौहरी पर लगे आरोपों की जांच के लिए समिति गठित

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के विवादित मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के ऊपर एक अज्ञात महिला द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप की जांच के लिए प्रशासकों की समिति (सीओए) ने एक स्वतंत्र समिति का गठन किया है। सीओए ने गुरुवार देर रात एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। सीओए ने जौहरी …

Read More »

इंग्लैंड को नंबर-1 तक पहुंचाने में मोर्गन का अहम योगदान : आदिल

कोलंबो, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा है कि टीम को वनडे में नंबर-1 रैकिंग पर पहुंचाने में कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा हाथ रहा है। आदिल ने मोर्गन को महान कप्तान बताया है। अपने खेल में सुधार के लिए भी उन्होंने मोर्गन को श्रेय दिया है। आदिल ने कहा है कि वह अभी तक …

Read More »

यूरोपा लीग : बेतिस ने एसी मिलान को दी मात

मिलान (इटली), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। रियल बेतिस ने यूरोपा लीग के ग्रुप स्तर के एक मैच में एसी मिलान को 2-1 से मात दी। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप-एफ के इस मैच से पहले स्पेनिश लीग में बेतिस को काफी संघर्ष करना पड़ रहा था। बेतिस ने इस मैच की आक्रामक शुरुआत की थी। टीम ने शुरुआत …

Read More »

यूरोपा लीग : विलारियल ने घर पर पहली जीत दर्ज की

विलारियल (स्पेन), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। विलारियल ने यूरोपा लीग के ग्रुप स्तर के मुकाबले में आस्ट्रिया के क्लब रेपिड वियना को 5-0 से करारी शिकस्त देते हुए इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज की। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रुप-जी के मुकाबले में मिली यह जीत यूरोपा लीग के 2018-19 सीजन में भी स्पेनिश …

Read More »

कैमरून के साथ लंदन में दोस्ताना मैच खेलेगा ब्राजील

ब्रासीलिया, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। ब्राजील की फुटबाल टीम 20 नवंबर को लंदन में कैमरून के साथ एक दोस्ताना मैच खेलेगी। ब्राजील फुटबाल संघ ने इसकी जानकारी दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमें पिछली बार 2014 विश्व कप में भिड़ी थीं। इसमें ब्राजील को 4-1 से जीत मिली थी। कैमरून के खिलाफ खेले जाने वाले दोस्ताना मैच से पहले …

Read More »

रूसी एथलीट तात्याना पर 4 साल का प्रतिबंध

मॉस्को (रूस), 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। रूस की हैमर थ्रो एथलीट तात्याना काचेगीना का डोप टेस्ट पॉजीटिव आया है, जिसके कारण उन्हें चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी एथलेटिक महासंघ ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि चार अन्य रूसी एथलीटों को भी प्रतिबंधित किया गया है। तात्याना के डोप टेस्ट में …

Read More »

इंग्लैंड टेस्ट टीम में चोटिल बेयरस्टो का स्थान लेंगे फोक्स

कोलंबो, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बेन फोक्स को चोटिल जॉनी बेयरस्टो के स्थान पर श्रीलंका दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेयरस्टो के तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में वापसी पर भी संशय जताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि टीम के साथ प्रशिक्षण …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493