नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) की फ्रेंचाइजी हरियाणा स्टीलर्स ने बुधवार को खेल के उत्पात बनाने वाली कंपनी एल्सिस के साथ लीग के छठे सीजन के लिए करार किया है। लीग के आगामी सीजन की शुरुआत सात अक्टूबर से हो रही है। इस करार के तहत एल्सिस स्टीलर्स की टीम को खेल के उत्पात जैसे, कपड़े, …
Read More »खेल
कई चीजें नहीं कह सकता, जुर्माना लगेगा : धोनी
दुबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में टाई हुए मैच में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि इस मैच में कई चीजें हैं, जिनके बारे में वह जिक्र नहीं करना चाहते। वह नहीं चाहते कि उन पर जुर्माना लगे। अफगानिस्तान और भारत के बीच मंगलवार को खेला गया मैच टाई …
Read More »महिला फुटबाल : सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप के लिए तैयार भारतीय लड़कियां
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबाल टीम 28 सितम्बर से भूटान में शुरू होने वाली सैफ अंडर-18 चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारतीय टीम अपने नवनियुक्त कोच एलेक्स एम्ब्रोस के मार्गदर्शन में भूटान में होने वाली इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी। भारतीय टीम ने हाल ही में पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ …
Read More »‘एडिडास इंडिया’ ने दी हिमा को बधाई
नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। खेल संबंधी उपकरण एवं परिधान बनाने वाली कंपनी ‘एडिडास इंडिया’ ने बुधवार को हिमा दास को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। हिमा को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। हिमा पहली भारतीय महिला एथलीट हैं, जिन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। …
Read More »जर्मन लीग : बायर्न म्यूनिख ने ऑग्सबर्ग से खेला ड्रॉ
म्यूनिख, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। जर्मन क्लब की मौजूदा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख ने लीग के पांचवें दौर के मुकाबले में यहां बुधवार को एफसी ऑग्सबर्ग के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। ‘ईएसपीएन’ के अनुसार, इस ड्रॉ के बावजूद बायर्न 13 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। दूसरे पायदान पर मौजूद वेर्डर ब्रेमेन इतने ही मैचों में …
Read More »अश्विनी ने की पहले महिला युगल टूर्नामेंट की घोषणा
हैदराबाद, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय की अनुभवी महिला युगल खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा ने भारत में पहले और महत्वपूर्ण महिला युगल बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की है। अश्विनी ने बुधवार को हैदराबाद में हुए रेड बुल शटल-अप के एक समारोह में इस टूर्नामेंट की घोषणा की। इस टूर्नामेंट के जरिए महिला खिलाड़ियों में इस खेल का प्रचार किया जाएगा। …
Read More »विजय हजारे ट्रॉफी : महाराष्ट्र ने रेलवे को 7 विकेट से हराया
बेंगलुरु, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। रुतुराज गायकवाड के 84 रनों की मदद से महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के राउंड-6 के एलीट ग्रुप-ए में बुधवार को रेलवे को सात विकेट से हरा दिया। महाराष्ट्र ने यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करते हुए रेलवे को 48.2 ओवर में 180 रन पर समेट दिया और फिर 41.2 ओवर में लक्ष्य हासिल …
Read More »आईएसएल : एफसी पुणे सिटी ने टिकटों की कीमतें तय कीं
पुणे, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। राजेश वाधवान ग्रुप और बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर के क्लब एफसी पुणे सिटी ने इंडियन सुपर लीग (आईएएसएल) के 2018-19 सीजन के घरेलू मैचों के लिए बुधवार को टिकटों के कीमतों की घोषणा की। फैंस ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से टिकट खरीद सकते हैं। इसके अलावा मैच के दिन बेलवाड़ी स्टेडियम से भी टिकट प्राप्त …
Read More »बैडमिंटन : कोरिया ओपन के अगले दौर में सायना, बाहर हुए समीर (राउंडअप)
सियोल, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने जहां एक ओर कोरिया ओपन के अगले दौर में प्रवेश किया है, वहीं पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा को हारकर बाहर होना पड़ा। इसके अलावा, भारत की 16 वर्षीया बैडमिंटन खिलाड़ी वैष्णवी रेड्डी को भी उनके पहले दौर में हार मिली। सायना ने महिला एकल वर्ग के पहले …
Read More »इटली लीग : इंटर मिलान ने फिओरेंटीना को 2-1 से शिकस्त दी
मिलान, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। इंटर मिलान ने इटली लीग के छठे दौर के मुकाबले में फिओरेंटीना के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मंगलवार रात सैन सीरो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंटर के लिए अर्जेटीना के स्टार स्ट्राइकर माउरो इकार्डी ने एक गोल किया और एक महत्वपूर्ण असिस्ट …
Read More »
dharmpath.com dharmpath