खेल

स्मिथ ने छोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी, रहाणे को कमान

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। गेंद से छेड़खानी को लेकर विवादों में घिरे आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हटने का फैसला किया है। स्मिथ के इस फैसले को बाद फ्रेंचाइजी ने अंजिक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात …

Read More »

ऑकलैंड टेस्ट : न्यूजीलैंड की पारी और 49 रनों से जीत

ऑकलैंड, 26 मार्च (आईएएनएस)। बल्लेबाजों के बाद अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन के दम पर न्यूजीलैंड ने ईडन पार्क मैदान पर खेले गए दिन-रात प्रारुप के टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को इंग्लैंड को पारी और 49 रनों से हरा दिया। बारिश से बाधित इस मैच में किवी टीम ने इंग्लैंड को पहली पारी में सिर्फ 58 रनों पर समेट …

Read More »

महिला क्रिकेट : स्कट की गेंदबाजी से भारत पर भारी पड़ा आस्ट्रेलिया

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। प्लेयर ऑफ द मैच मेगन स्कट (3/31) की शानदार गेंदबाजी और बेथ मूनी (71), एलिसे विलानी (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के चौथे मैच में भारत को 36 रनों से हरा दिया। इस मैच में मिली हार के साथ भारतीय महिला टीम सीरीज में …

Read More »

टेनिस : मियामी ओपन के तीसरे दौर में जीतीं कोंटा

मियामी, 26 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटिश स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-14 कोंटा ने महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में बेल्जियम की एलिसे मर्टेस को मात दी। मौजूदा विजेता कोंटा ने वर्ल्ड नम्बर-21 मर्टेस …

Read More »

टीम अदिदेवा ने जीती सुदामा प्रीमियर लीग

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। टीम अदिदेवा ने टीम नारायणा को मात देकर सुदामा प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया। इन दोनों टीमों ने प्रीमियर लीग मैचों, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल का सफर तय करते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था। राजधानी दिल्ली के रोशनारा क्लब स्टेडियम में खेले गए मैच में पूर्व दिल्ली …

Read More »

केपटाउन टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका की आस्ट्रेलिया पर 322 रनों से शानदार जीत

केपटाउन, 25 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका ने मैन ऑफ द मैच मोर्ने मोर्केल (23-5) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया को न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 322 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। मेजबान टीम ने अपने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया के सामने चौथी पारी में 430 रनों का विशाल लक्ष्य रखा …

Read More »

भारत अंडर-16 फुटबाल टीम की हांगकांग में शानदार जीत

हांगकांग, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम ने रविवार को जॉकी कप अंतर्राष्ट्रीय यूथ इनविटेशनल टूर्नामेंट में हांगकांग की अंडर-17 टीम को फाइनल में 4-2 से मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। यह अंडर-17 टूर्नामेंट था जिसमें भारत ने अपनी अंडर-16 टीम उतारी थी। पहले हाफ में बेकी ओरम के दो गोल और फिर दूसरे हाफ में …

Read More »

टोक्यो ओलम्पिक के लिए बेसबॉल क्वालीफाई प्रक्रिया की घोषणा

ज्यूरिख, 25 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय बेसबॉल शासी निकाय ने टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक खेलों को लिए क्वालीफाई करने की प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड बेसबॉल सॉफ्टबॉल कनफेडरेशन (डब्ल्यूबीएससी) ने शनिवार को इसकी घोषणा की। डब्ल्यूबीएससी के अनुसार, टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए पहली छह टीमों का चयन 2019 …

Read More »

चाइना कप में उरुग्वे के खिलाफ वेल्स को सुधार की जरूरत : कोच

नानिंग (चीन), 25 मार्च (आईएएनएस)। वेल्स फुटबाल टीम के मुख्य कोच रेयान गिग्स ने रविवार को कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ियों को चाइना कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप को जीतने के लिए चीन के खिलाफ खेले गए मैच से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वेल्स ने चीन को चाइना कप में खेले गए मैच में 6-0 से मात दी थी। चाइना …

Read More »

संतोष ट्रॉफी : बंगाल, केरल ने ग्रुप-ए से बनाई सेमीफाइनल में जगह

कोलकाता, 25 मार्च (आईएएनएस)। बंगाल और केरल ने रविवार को क्रमश: चंडीगढ़ और महाराष्ट्र को मात देते हुए ग्रुप-ए से फुटबाल की संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली। बंगाल ने चंडीगढ़ को 1-0 से मात दी और केरल ने महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। बंगाल के लिए बिद्यासागर सिंह ने 18वें मिनट में गोल किया जो अंत …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493