विश्व

क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो बहन की अत्येंष्टि में शामिल हुए

हवाना, 29 मार्च (आईएएनएस)। क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो अपनी छोटी बहन अगस्तिना कास्त्रो की अंतिम यात्रा में शामिल हुए अगस्तिना का सर्जरी बाद की जटिलताओं की वजह से 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कास्त्रो ने अपनी बहन एमा के साथ मंगलवार को हवाना से लगभग 800 किलोमीटर दूर बीरन में …

Read More »

सीरिया के फरात बांध पर हवाई हमलों में 1 मरा

दमिश्क, 29 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया के रक्का प्रांत में फरात नदी के बांध की मरम्मत कर रहे कर्मचारियों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए। ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि ये हवाई हमले मंगलवार को तब्का शहर में अमेरिका के नेतृत्व वाले आतंकवाद रोधी गठबंधन ने किए जिसमें …

Read More »

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने ईयू नेताओं से बात की

लंदन, 29 मार्च (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने मंगलवार देर रात जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, यूरोपीय संघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर से फोन पर बात की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन फोन कॉल का उद्देश्य यूरोपीय संघ (ईयू) से ब्रिटेन के अलग होने के लिए …

Read More »

जॉर्डन मे शरणार्थियों की हरसंभव मदद की जरूरत : गुटेरेस

सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा न्यूज के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जॉर्डन के जटारी शरणार्थी शिविर के दौरे के दौरान सीरियाई शरणार्थियों की मदद के लिए जॉर्डन के कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को शरणार्थियों की हरसंभव मदद करनी चाहिए ताकि जॉर्डन पर दबाव कम हो सके। गौरतलब है कि जॉर्डन में …

Read More »

मिस्र के राष्ट्रपति अप्रैल में अमेरिका के दौरे पर

वाशिंगटन, 29 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी अप्रैल में अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। वह तीन अप्रैल को अमेरिका आएंगे। उनकी इस यात्रा को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आश्वस्त हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ट्रंप और सीसी इस यात्रा के जरिए दोनों देशों के संबंधों को सकारात्मक रूप से …

Read More »

रूस, ईरान के बीच आर्थिक सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर

फिलहाल, ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी रूस के दौरे पर हैं। व्लादिमीर पुतिन और रूहानी के बीच द्विपक्षीय व्यापार, अर्थव्यवस्था और निवेश को बढ़ाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही रूस और ईरान के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर भी सहमति बनी। पुतिन ने कहा, “रूस और ईरान के बीच 2016 में व्यापार 70 फीसदी से अधिक बढ़ा है। …

Read More »

पेट संबंधी दवाओं से जीवाणु संक्रमण बढ़ने का खतरा

न्यूयॉर्क, 28 मार्च (आईएएनएस)। पेट संबंधी दवाओं का इस्तेमाल करने वालों में जीवाणु संक्रमण की संभावना ज्यादा होती है और यह लगातार दस्त, बड़ी आंत में संक्रमण जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। यह बात एक शोध में सामने आई। शोधकर्ताओं में एक भारतीय मूल के शोधकर्ता भी शामिल हैं। क्लोस्ट्रिडियम डिफिसिले कोलाइटिस (सी-डिफ) के संक्रमण से बड़ी आंत …

Read More »

ज्यादा फल खाने वाले नरवानरों का मस्तिष्क होता था बड़ा

न्यूयार्क, 28 मार्च (आईएएनएस)। बंदर से मानव जाति के पूर्वज नरवानर प्रजाति (प्राइमेट्स) जंगलों में रहते थे और भोजन के लिए ज्यादातर फलों पर ही निर्भर रहते थे, उनके मस्तिष्क का आकार बड़ा होता था। एक शोध में पाया गया है कि जो नरवानर फल (फ्रूगीवोरस) और घास-पत्तियां (फॉल्वीवोरस), दोनों खाते थे, उनका मस्तिष्क सिर्फ घास-फूस खाने वालों की तुलना …

Read More »

पेरिस में पुलिस के हाथों चीनी व्यक्ति की हत्या के बाद हिंसा

पेरिस/बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। एक चीनी व्यक्ति की पुलिस द्वारा हत्या के बाद पेरिस में हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए। 30 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, डेढ़ सौ प्रदर्शनकारी सोमवार को मारे गए व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए एक पुलिस स्टेशन के बाहर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493