विश्व

नवाज शरीफ जेल लौटेंगे

लाहौर, 7 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भ्रष्टाचार के मामले में अपनी छह सप्ताह की जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद मंगलवार शाम को जेल लौटेंगे। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इफ्तार के बाद शरीफ द्वारा जेल प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण करने की उम्मीद है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के नेता 24 दिसंबर, 2018 से …

Read More »

श्रीलंका : पुलिस व सेना ने कहा देश अब सुरक्षित

कोलंबो, 7 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका की पुलिस व सेना ने कहा कि देश अब सुरक्षित है क्योंकि ईस्टर संडे विस्फोट में शामिल सभी को या तो गिरफ्तार कर लिया गया है या मारे गए हैं। साथ ही कहा कि हमलों के बाद विशेष सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन के लिए कदम उठाए गए हैं। रक्षा मंत्रालय में तीनों बलों के कमांडरों …

Read More »

भारी नुकसान के चलते मलयालम टीवी चैनल का मालिक यूएई से भागा

दुबई, 7 मई (आईएएनएस)। दुबई के एक मलयालम टीवी स्टेशन का भारतीय मालिक बढ़ते नुकसान के बाद अपने कर्मचारियों को बिना वेतन दिए बीच मझधार में छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भाग गया। मीडिया ने यह जानकारी दी। लगभग दो साल पहले लॉन्च किए गए ‘चैनल डी’ पर रोज दो लाइव कार्यक्रमों का प्रसारण होता था। ‘गल्फ न्यूज’ से चैनल …

Read More »

यूएई में सीबीएसई टॉपरों में भारतीय ऑटिस्टिक किशोर भी शामिल

अबु धाबी, 7 मई (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारतीय स्कूल विद्यार्थियों में एक 17 वर्षीय ऑटिस्टिक छात्र ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के टॉपरों में जगह बनाई है। मीडिया ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। शारजाह के दिल्ली प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले अमन मकबूल ने सोमवार को घोषित हुए परिणामों में 94.3 फीसद अंक प्राप्त किए …

Read More »

फेसबुक ने रूस के 118 फर्जी अकाउंट हटाए

सैन फ्रांसिस्को, 7 मई (आईएएनएस)। फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म पर और साथ ही इंस्टाग्राम पर रूस से संचालित नेटवर्क के ऐसे 118 अकाउंट, पेज और ग्रुप को हटा दिया है जो यूक्रेन और कई अन्य देशों के संबंध में अप्रामाणिक कार्यो में संलिप्त थे। फेसबुक ने सोमवार रात एक बयान में कहा कि कुल 62 फेसबुक अकाउंट, 10 पेज और …

Read More »

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पर चुनावी जनसभा में महिला ने फेंका अंडा (लीड-1)

केनबरा, 7 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन पर मंगलवार को एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अंडा फेंक दिया। यहां 18 मई को आम चुनाव होने हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर अलबरी में कंट्री वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम के दौरान महिला को मॉरीसन के सिर पर अंडा फेंकते देखा गया, अंडा …

Read More »

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री पर जनसभा के दौरान फेंका गया अंडा

केनबरा, 7 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में चुनाव से लगभग एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन पर मंगलवार को एक जनसभा के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने अंडा फेंका। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अंडा मॉरीसन के सर पर लगा लेकिन टूटा नहीं। स्थानीय टीवी पर प्रसारित टीवी फुटेज में घटनास्थल पर एक महिला को काबू में करने की कोशिश की जा …

Read More »

अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, डाव जोन्स 66 अंक लुढ़का

न्यूयॉर्क, 7 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजार, तीनों प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी के साथ सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डाव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 66.47 अंकों यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 26,438.48 पर रहा। एसएंडपी 500 सूचकांक 13.17 अंकों यानी – 0.45 फीसदी की कमजोरी के साथ …

Read More »

तुर्की : विपक्ष ने दोबारा चुनाव कराने के फैसले को ‘तानाशाही’ करार दिया

इस्तांबुल, 7 मई (आईएएनएस)। तुर्की के चुनाव निकाय ने इस्तांबुल में स्थानीय चुनावों को फिर से कराने का आदेश दिया है। यह पैसला मार्च में विपक्ष की हैरान कर देने वाली जीत के बाद लिया गया। पुनमर्तदान 23 जून को होगा। सीएचपी (रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी) के उम्मीदवार एक्रेम इमामोग्लू को आधिकारिक रूप से अप्रैल में अधिकारियों द्वारा इस्तांबुल का मेयर …

Read More »

नाइजीरिया में तेल टैंकर में विस्फोट, 55 मरे

लागोस (नाइजीरिया), 7 मई (आईएएनएस)। नाइजीरिया में एक तैल टैकर में विस्फोट हो गया। इस घटना में कम से कम 55 लगो मारे गए और 37 अन्य घायल हो गए। सीएनएन के मुताबिक, विस्फोट पश्चिम अफ्रीकी देश की राजधानी नियामे में हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर रविवार रात हुआ। पीड़ित पलटे हुए टैंकर से तेल निकालने की कोशिश …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493