विश्व

लीबिया के प्रधानमंत्री का त्रिपोली बचाने का संकल्प

त्रिपोली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया के प्रधानमंत्री फायेज अल-सिराज ने रविवार को त्रिपोली बचाने का संकल्प लिया। इस बीच विद्रोहियों की सेना पूर्व से राजधानी की तरफ बढ़ रही है। बीबीसी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने एक टेलीविजन संबोधन में जनरल खलीफा हफतार और उनकी लीबियन नेशनल आर्मी एलएनए के तख्तापलट अभियान की निंदा की है और कहा …

Read More »

हाथी ने शिकारी को रौंदा, शेरों ने बनाया ग्रास

जोहान्सबर्ग, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में हाथी ने एक संदिग्ध गैंडा शिकारी को रौंद दिया, जिसके बाद शेरों ने उसे अपना निवाला बना लिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए शिकारी के साथी ने उसके परिवार को बताया कि 2 अप्रैल को हाथी ने उसे कुचल दिया, …

Read More »

खराब नींद का आनुवांशिकी से संबंध : शोध

लंदन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। क्या आप नींद संबंधी विकार से पीड़ित हैं? यह आनुवांशिक दोष है। शोधकर्ताओं ने यह खोज की है कि हमारे शरीर के कई भागों के आनुवांशिक कोड खराब नींद के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। मेसाचुसेट्स जनरल अस्पताल और एक्सेटर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 47 ऐसी कड़ियों की पहचान की है, जो आनुवांशिक कोड और नींद …

Read More »

फंसे भारतीय प्रवासी ने सऊदी अरब छोड़ा

रियाद, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कार के लिए गए एक कर्ज के कारण सऊदी अरब छोड़ने से रोके गए भारतीय प्रवासी ने सामुदायिक कार्यकर्ताओं व जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रयासों से देश छोड़ दिया। इन प्रयासों से उसके खिलाफ लगे यात्रा प्रतिबंध हटा लिए गए जिसके बाद उसने सऊदी अरब छोड़ दिया। सऊदी गजट की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल …

Read More »

ब्रिटेन : बागी सांसदों मे को दी बेदखल करने की चेतावनी

लंदन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे को उनके बागी कैबिनेट सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने ब्रिटेन को अगले महीने होने वाले यूरोपीय चुनाव में भागीदारी व जून के बाद यूरोपीय संघ (ईयू) की सदस्यता बढ़ाने के लिए मजबूर किया तो वे कुछ सप्ताह के भीतर उन्हें बेदखल करने के लिए आगे बढ़ेंगे। द गार्डियन …

Read More »

अमेरिका : ‘बिछड़े हुए प्रवासी परिवारों की पहचान में लग सकते हैं 2 साल ‘

वाशिंगटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि देश की मैक्सिको से लगी सीमा पर अपने परिवारों से बिछड़े हजारों बच्चों की पहचान करने में उसके संघीय अधिकारियों को दो साल का समय लग सकता है। द न्यूयार्क टाइम्स ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को दाखिल अदालती दस्तावेजों के अनुसार, सरकारी निरीक्षकों की एक रिपोर्ट में जनवरी …

Read More »

सैन डिएगो चिड़ियाघर ने विशाल पांडा के लिए आयोजित की विदाई पार्टी

सैन डिएगो, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सैन डिएगो चिड़ियाघर ने दो विशालकाय पांडा के लिए तीन सप्ताह की विदाई पार्टी शुरू की है। इनके इस महीने के अंत तक चीन भेजे जाने की उम्मीद है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 साल की विशाल मादा पांडा बाई यून व उसका बेटा जिओ लिवू (6) चीन …

Read More »

खामनेई ने अमेरिकी सेना को इराक से हटाए जाने की मांग की

तेहरान, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने शनिवार कहा कि इराक को अपनी सरजमीं से अमेरिकी सेना को हटाने पर विचार करना चाहिए। समाचार पत्र फाइनेंशियल ट्रिब्यून ने यह जानकारी दी। ईरान के दौरे पर आए इराकी प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी से मुलाकात के दौरान खामनेई ने कहा कि पड़ोसी देशों में अमेरिकी सेना …

Read More »

दुनियाभर के नेताओं की अगवानी करूंगा : गुआइडो

काराकास, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। वेनेजुएला के स्वघोषित राष्ट्रपति जुआन गुआइडो ने शनिवार को यहां वैश्विक नेताओं की आगामी सभा की घोषणा की। उन्होंने काराकास में अपने हजारों समर्थकों से कहा, “हम यहां वैश्विक नेताओं की विशाल सभा के साक्षी बनेंगे जो लगभग मानवीय आपातकाल बन चुकी वेनेजुएला की वर्तमान परिस्थिति, इसके समाधान और वेनेजुएला में बदलाव के लिए विकल्प पर …

Read More »

इंडोनेशिया में 6.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी नहीं

जकार्ता, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के नूसा तेंगारा प्रांत में रविवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, “भूकंप तड़के 4.54 बजे आया और इसका केंद्र अलोर से 148 किलोमीटर पूर्वोत्तर में जमीन से 573 किलोमीटर अंदर था।” अधिकारी ने समाचार …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493