विश्व

कश्मीर में सीमा पार से हिंसा को बढ़ावा : पर्रिकर

वाशिंगटन, 30 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि भारत सरकार कश्मीर घाटी में बिगड़े हालात का समाधान ढूंढ़ने के लिए तत्पर है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर में सीमा पार से हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। अमेरिका के रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कश्मीर के हालात पर …

Read More »

चीन के प्रधानमंत्री लाओस का दौरा करेंगे

वह लाओस के प्रधानमंत्री तोंगलाउन सिसाउलिथ के निमंत्रण पर लाओस का दौरा करेंगे और देश की राजधानी वियेनतिआने में 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बताया कि ली 19वीं चीन-आसियान (10+1) नेताओं की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन चीन और आसियान के बीच वार्ता के 25 वर्ष …

Read More »

वाईपीजी फरात नदी से पीछे हटने तक निशाने पर : तुर्की

तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने कहा, “वाईपीजी को फरात से पीछे हटने की जरूरत है, जिसकी प्रतिबद्धता उसने पहले जताई थी।” तुर्की के विदेश मंत्री ने नीदरलैंड्स के अपने समकक्ष बर्ट कोंडर्स से अलास्का में बातचीत के दौरान वाईपीजी पर सीरिया में हिंसा फैलाने और क्षेत्र में आईएस विरोधी तुर्की की कार्रवाई के विरोध का आरोप लगाया। स्थानीय …

Read More »

श्रीलंकाई राष्ट्रपति की वेबसाइट हैक मामले में किशोर गिरफ्तार

कोलंबो, 30 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की आधिकारिक वेबसाइट हैक करने के मामले में एक 17 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पिछले सप्ताह का है और उसने ए-स्तर की परीक्षाएं स्थगित करने के लिए वेबसाइट हैक की थी। कोलंबो पेज की रपट के अनुसार, श्रीलंका के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने किशोर को …

Read More »

बांग्लादेश में युद्ध अपराधी का मृत्युदंड बरकरार

ढाका, 30 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को युद्ध अपराध के दोषी मीर कासिम अली की फांसी की सजा बरकरार रखी। दैनिक समाचार पत्र ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शीर्ष अदालत की पांच सदस्यीय पीठ ने कासिम अली की फांसी की सजा पर पुनर्विचार के लिए दायर याचिका खारिज करते हुए इस …

Read More »

हांगकांग में एचआईवी के 188 नए मामले

हांगकांग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। साल 2016 की दूसरी तिमाही में हांगकांग में एचआईवी संक्रमण के 188 नए मामले सामने आए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इन 188 मामलों में 98 मामले समलैंगिक या उभयलिंगी (बाइसेक्सुअल), 35 विषमलिंगी संपर्क से और एक मादक पदार्थो के लिए एक ही इंजेक्शन के इस्तेमाल से संक्रमित हुआ। …

Read More »

ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक हमले की निंदा की

तेहरान, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इराक के कर्बला प्रांत में रविवार को हुए बम हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी ‘मेहर’ ने मंगलवार को कहा कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम कसीमी ने पीड़ित परिवारों और इराक सरकार के साथ सहानुभूति व्यक्त की। कसीनी ने कहा, “हमले …

Read More »

बंगबंधु के हत्यारों के प्रत्यर्पण पर विचार कर रहा अमेरिका

ढाका, 30 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से कहा कि उनका देश बंगबंधु शेख मुजिबुर रहमान के हत्यारों के प्रत्यर्पण पर विचार कर रहा है। उन्होंने यह बात सोमवार को अपने एक दिवसीय बांग्लादेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री हसीना से करीब एक घंटे तक चली बातचीत में कही। बातचीत के दौरान …

Read More »

नेपाली संसद में सेज विधेयक पारित

काठमांडू, 30 अगस्त (आईएएनएस)। ज्यादा निवेश आकर्षित करने के लिए नेपाली संसद ने मंगलवार को विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) विधेयक पर मुहर लगा दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, संसद में सोमवार को विधेयक का समर्थन किया गया था। विधेयक के प्रावधानों के तहत सेज क्षेत्र में उद्योग स्थापित करने वालों को पांच वर्षो तक आय कर की छूट मिलेगी। …

Read More »

फिलीपींस : मुस्लिम तीर्थयात्रियों को हज पासपोर्ट जारी करने पर रोक

मनीला, 30 अगस्त (आईएएनएस)। फिलीपींस ने हाल ही में 170 से भी ज्यादा इंडोनेशियाइयों को मनीला के रास्ते सउदी अरब जाने के लिए फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करने के आरोप में हिरासत में लेने के बाद मुस्लिम तीर्थयात्रियों को हज के लिए पासपोर्ट जारी करने पर रोक लगा दी है। विदेश मंत्री परफेक्टो यासे ने मंगलवार को कहा कि हज …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493