विश्व

प्रक्षेपास्त्र खतरे के खिलाफ अमेरिका व इजरायल का संयुक्त सैन्य अभ्यास

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी यूरोपीय कमान और आईडीएफ ने दोनों देशों के बीच 2001 से चले आ रहे द्विवार्षिक अभ्यास के तहत ‘जुनिपर कोब्रा 16’ अभ्यास शुरू कर दिया है। इस अभ्यास में सेना और सिविल सेना के करीब 1,700 जवानों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अभ्यास का समापन …

Read More »

लंदन के महापौर ब्रिटेन के ईयू से अलग होने के पक्ष में

ब्रिटेन की मीडिया ने लंदन के महापौर की इस घोषणा को प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका माना है, क्योंकि जॉनसन एक प्रखर वक्ता हैं और वह मतदाताओं के बीच लोकप्रिय हैं। कैमरन ने शनिवार को कहा कि ईयू में रहने या इससे बाहर निकलने के लिए 23 जून को ब्रिटेन में जनमत संग्रह होगा। उन्होंने …

Read More »

चीन के ग्रामीण इलाकों में जल संकट गहराया

जिशान के किंघे गांव निवासी जियान सिदान ने कहा, “एक बार तहखाने में पानी जमा करने पर 50 दिनों तक चलता है।” इस गांव में नलों से पानी की आपूर्ति नहीं है। जिया और उनके जैसे दूसरे लोगों के लिए स्थिति काफी असुविधाजनक है और वहां सूखे की काफी संभावना है। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और व्यापार को आकृष्ट करने …

Read More »

भारतीय मूल का सिख बना कुआलालम्पुर का पुलिस प्रमुख

कुआलालम्पुर, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के सिख अधिकारी की नियुक्ति कुआलालम्पुर के पुलिस आयुक्त के पद पर की गई है। यह मलेशिया में किसी सिख को पुलिस विभाग में मिला सर्वोच्च पद है। फ्रीमलेशियाटूडेडॉटकॉम की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, अमर सिंह को ताजुद्दीन मुहम्मद की जगह नियुक्त किया गया है, जो 14 मार्च से संघीय मुख्यालय में वाणिज्यिक …

Read More »

पठानकोट हमला: पाकिस्तानी जांच दल को भारत आने की अनुमति

इस्लामाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारत सरकार ने पठानकोट वायु सेना अड्डे पर आतंकी हमले में पाकिस्तानी नागरिक या संगठन के शामिल होने के मामले की जांच के लिए पाकिस्तानी दल को भारत आने की अनुमति दे दी है। यह जानकारी पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने दी है। ‘डॉन आनलाइन’ की रपट के अनुसार, चौधरी निसार ने …

Read More »

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर अमेरिकी हवाई हमले में 3 आतंकवादी मरे

इस्लामाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सोमवार को हुए अमेरिकी ड्रोन (मानव रहित विमान) हमले में तीन आतंकवादी मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के कबायली क्षेत्र कुर्रम एजेंसी के करीब हुआ, जो अफगानिस्तान सीमा से सटा हुआ है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है यह ड्रोन हमला पाकिस्तान के इलाके …

Read More »

चीन के विदेश मंत्री अमेरिका के दौरे पर जाएंगे

अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी के आमंत्रण पर वह अमेरिका जा रहे हैं। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने सोमवार को बताया कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों और साझा हितों के क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Read More »

अफगानिस्तान में विस्फोट, 6 नागरिकों की मौत

काबुल, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के तखार प्रांत में एक घर के भीतर विस्फोट होने से छह नागरिकों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार को हुए विस्फोट में मारे गए सभी लोग एक ही परिवार से थे। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

Read More »

सीरिया सरकार ने आतंकवादी हमलों की निंदा की

सीरिया के प्रधानमंत्री वाएल अल हल्की ने रविवार को जारी बयान में कहा कि ‘ये हमले सीरियाई सेना की विजयों की वजह से आतंकवादी समूहों के ध्वस्त हो चुके मनोबल को बढ़ाने की कोशिश के तहत किए गए हैं।’ समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक सीरिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘ये बम धमाके कुछ देशों द्वारा सीरिया में सुरक्षा और …

Read More »

फिजी: विंस्टन चक्रवात ने 20 की जान ली(लीड-1)

सुवा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। फिजी में उष्णकटिबंधीय चक्रवात विंस्टन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑफिस के निदेशक अकापुसी तुइफागलेले ने इसकी पुष्टि की। सरकार के स्वामित्व वाले फिजी ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन (एफबीसी) के अधिकारियों ने पुष्टि की कि यसवास द्वीपसमूह के सात मछुआरे समुद्र …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493