विश्व

चीन के साथ व्यापार वार्ता में प्रगति : ट्रंप

वाशिंगटन, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता में काफी प्रगति हुई है, हालांकि उन्होंने कोई विशेष विवरण नहीं दिया। ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, “बस अभी फोन पर चीन के राष्ट्रपति शी (जिनपिंग) के साथ लंबी और बहुत अच्छी बातचीत हुई। सौदा बहुत अच्छी तरह से …

Read More »

अमेरिका में गूगल ने जीता मुकदमा

सैन फ्रैंसिस्को, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। शिकागो में गूगल के खिलाफ निजता भंग करने को लेकर दायर मुकदमे को न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। गूगल पर आरोप था कि उसने इजाजत के बगैर स्कैन करने के लिए चेहरे की पहचान करने वाली प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके निजता भंग की है। ‘द वर्ज’ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2016 में …

Read More »

अमेरिका में बनी रही राजनीतिक, रणनीतिक, आर्थिक अराजकता (सिंहावलोकन : 2018)

न्यूयॉर्क, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में साल 2018 में लगातार चले विवादों और विभाजनकारी घटनाक्रमों का पटापेक्ष साल के अंत में अराजकता के तूफान के साथ हुआ। साल खत्म होने तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स के बीच के विवादों के चलते सरकारी कामकाज ठप हो गया, वरिष्ठ अधिकारियों ने पद त्याग दिए, विदेश और सामरिक नीतियां नाकाम हो गईं …

Read More »

बिक्सबी क्षमता वाले मिनी स्पीकर पर काम कर रहा सैमसंग : रिपोर्ट

सैन फ्रांसिस्को, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग कथित रूप से वॉइस असिस्टेंट ‘बिक्सबी’ से लैस ‘गैलेक्सी होम’ स्मार्ट स्पीकर का सस्ता संस्करण लाने की योजना बना रहा है। ‘द वर्ज’ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, जहां नए स्पीकर की विशेषताएं अभी सार्वजनिक नहीं हुई हैं, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें कुछ फीचर मूल ‘गैलेक्सी …

Read More »

अमेरिका : संदिग्ध इबोला पीड़ित चिकित्सा निगरानी में

न्यूयॉर्क, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका में एक नागरिक के संभावित रूप से इबोला के संपर्क में आने के बाद उसे गोपनीय तौर पर नेब्रास्का मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां वह चिकित्सकों की निगरानी में है। यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का मेडिकल सेंटर कॉलेज ऑफ पब्लिक हेल्थ (यूएनएमसी) ने शनिवार को घोषणा की कि मध्य अफ्रीकी देश कांगो में सहायता प्रदान करते …

Read More »

इटली सरकार ने बजट विश्वास मत जीता

रोम, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली की दक्षिणपंथी गठबंधन सरकार शनिवार को संसद के निचले सदन में विश्वास मत हासिल कर अपने विवादास्पद 2019 के बजट विधेयक को अंतिम मंजूरी दिलाने में कामयाब रही। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निचले सदन ने अपनी वेबसाइट पर घोषित किया कि बजट के पक्ष में 327 मत पड़े जबकि विपक्ष में 228 मत पड़े। …

Read More »

मोरक्को ने पर्यटकों की हत्या में स्पेनिश-स्विस नागरिक गिरफ्तार किया

मेड्रिड, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्केंडिनेविया के दो नागरिकों की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए आरोपियों से संबंध में शनिवार को हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास स्पेन और स्विट्जरलैंड की दोहरी नागरिकता है और उसके पास स्पेन का पासपोर्ट है। स्पेन के विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने समाचार एजेंसी एफे को यह जानकारी दी। मोरक्को की सेंट्रल ब्यूरो …

Read More »

ईरान के सभी सैन्य सलाहकार इराक से लौटे : राजदूत

तेहरान, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। इराक में ईरानी राजदूत इराज मस्जेदी ने कहा है कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों की हार के बाद इराक में मौजूद उसके सभी सैन्य सलाहकार वापस आ चुके हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मस्जेदी ने शुक्रवार को कहा “ईरान के विपरीत, अमेरिकी सेना आईएस के अंत के बावजूद वहीं रुकी हुई है …

Read More »

आव्रजक बच्चों की मौत ‘डेमोक्रेट्स की गलती’ : ट्रंप

वॉशिंगटन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दो बच्चों की मौत के लिए डेमोक्रेट्स और उनकी आव्रजन नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने शनिवार को ट्वीट किया, “सीमा पर बच्चों या अन्य किसी की भी मौत का कारण डेमोक्रेट्स और उनकी दयनीय आव्रजन नीतियों की गलती है जिसके …

Read More »

बर्लिन : हनोनर हवाईअड्डे के रनवे पर कार लेकर पहुंचा नशे में चूर शख्स

बर्लिन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। बर्लिन के हनोवर हवाईअड्डे पर शनिवार को नशे में चूर एक शख्स गेट पार करते हुए अपनी कार चलाते हुए रनवे पर पहुंच गया जिसके बाद हवाईअड्डे को कुछ घंटों के लिए बंद करना पड़ा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक बीएमडब्लू कार स्थानीय समय लगभग 3.30 बजे हवाईअड्डे के रनवे तक पहुंच गई जिसे देखते …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493