विश्व

नेपाल में पहाड़ पर तूफान, 9 पर्वतारोहियों की मौत

काठमांडू, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिमी नेपाल की एक हिमालय चोटी पर एक बर्फानी तूफान ने पर्वतारोहियों के बेस कैंप को तबाह कर दिया, जिसमें पांच दक्षिण कोरियाई समेत नौ पर्वतारोहियों की मौत हो गई। ये सभी यहां ट्रैकिंग के लिए आए हुए थे। द हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, ट्रेकिंग कैंप नेपाल के प्रबंध निदेशक वांगचू शेरपा ने कहा …

Read More »

पत्रकार के गुम होने पर मीडिया प्रायोजक सऊदी सम्मेलन से हुए दूर

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में एक उच्चस्तरीय व्यापार सम्मेलन को प्रायोजित करने के लिए सहमत हुए ज्यादातर समाचार संगठनों ने पत्रकार जमाल खशोग्गी के रहस्यमय हालात में लापता हो जाने के बाद अब अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। सीएनएन की शनिवार के खबर के मुताबिक, ब्लूमबर्ग सम्मेलन से अपने कदम पीछे खींचने वाले संगठनों में शामिल हो …

Read More »

पाकिस्तान ने सीपीईसी पर पश्चिमी मीडिया के विचार नकारे

इस्लामाबाद, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरीडोर (सीपीईसी) पर पश्चिमी मीडिया की रिपोर्टिग को विकृत तथ्यों और एकतरफा विचारों पर आधारित गलत सूचना बताते हुए इसे खारिज कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, योजना, विकास और सुधार मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने अनुकूल वित्तीय व्यवस्थाओं के कारण सीपीईसी के अंतर्गत चीनी निवेश का …

Read More »

अमेरिका : तूफान ‘माइकल’ से मरने वालों की संख्या 17 हुई

मियामी, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका तूफान ‘माइकल’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। तूफान ने जॉर्जिया से वर्जीनिया तक बड़ी तबाही मचाई है। घर, दुकानें और कृषि भूमि जलमग्न हो गई हैं। सीएनएन की शनिवार की खबर के मुताबिक, 10 लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। खोज एवं बचाव कार्य जारी रहने …

Read More »

ट्रंप ने अमेरिकी पादरी ब्रूनसन को रिहा करने के आदेश को सराहा

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी पादरी एंड्रयू ब्रूनसन को रिहा करने के तुर्की अदालत के फैसले का शुक्रवार को स्वागत किया। एंड्रयू ब्रूनसन को दो साल पहले आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ट्रंप ने इस फैसले के बाद ट्वीट कर कहा, “पादरी ब्रूनसन रिहा हो गए हैं। जल्द घर लौटेंगे।” तुर्की …

Read More »

यूएनजीए अध्यक्ष एस्पिोसा कार्यालय में विजयलक्ष्मी पंडित की तस्वीर लगाएंगी

संयुक्त राष्ट्र, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा का कहना है कि उन्हें विजयलक्ष्मी पंडित से प्रेरणा मिलती हैं और वह अपने कार्यालय में उनकी तस्वीर लगाने की योजना बना रही हैं। संयुक्त राष्ट्र, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा का कहना है कि उन्हें विजयलक्ष्मी पंडित से प्रेरणा मिलती …

Read More »

लापता पत्रकार मामला : सऊदी अरब ने जांच के लिए संयुक्त टीम के गठन का स्वागत किया

रियाद, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने देश के लापता पत्रकार जमाल खाशोग्गी मामले की जांच के लिए संयुक्त टीम के गठन के आग्रह को तुर्की द्वारा मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस संयुक्त टीम में दोनों देशों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। सऊदी अरब के पत्रकार खाशोग्गी दो अक्टूबर से लापता हैं। वह इस्तांबुल …

Read More »

लापता पत्रकार खाशोग्गी के बारे में सऊदी सुल्तान से चर्चा करूंगा : ट्रंप

वाशिंगटन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह सऊदी अरब के लापता पत्रकार जमाल खाशोग्गी को लेकर सऊदी अरब के सुल्तान सलमान से बात करेंगे। पत्रकार जमाल दो अक्टूबर से लापता हैं। ट्रंप ने ओहायो में संवाददाताओं से कहा, “मैं कुछ मुद्दों पर किंग सलमान से चर्चा करूंगा। बहुत सारे लोग इस बारे में जानना …

Read More »

अफगानिस्तान की ‘भ्रष्ट’ संसद में सुधार को तैयार युवा नेता

काबुल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित आम चुनाव के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। काबुल, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित आम चुनाव के लिए तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। इस चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की सूची में अधिक शिक्षित युवा शामिल हैं, जो भ्रष्ट संसद में सुधार के लिए तैयार हैं। संसद …

Read More »

पाकिस्तान : आईएसआई पर दखलंदाजी का आरोप लगाने पर न्यायाधीश बर्खास्त

इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर न्याय तंत्र, खासकर पनामागेट मामले में दखलंदाजी करने का आरोप लगाने पर इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ न्यायाधीश शौकत अजीज सिद्दीकी को बर्खास्त कर दिया है। डॉन ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, अलवी ने प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायिक परिषद की …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493