विश्व

निकारागुआ : विरोध प्रदर्शनों में मृतकों की संख्या 127 हुई

मानागुआ, 5 जून (आईएएनएस)। निकारागुआ में राष्ट्रपति डेनियल ओर्टेगा की सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन में मृतकों की संख्या बढ़कर 127 हो गई है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मौतों के अलावा, 18 अप्रैल को शुरू हुई नागरिक हिंसा में लगभग 1,000 लोग घायल हो गए हैं। अंतर-अमेरिकी मानवाधिकार आयोग (आईएसीएचआर) ने सोमवार को एक बयान में कहा, “हमारे आंकड़ों …

Read More »

ईरान : खामेनी ने यूरेनियम संवर्धन की तैयारी का आदेश दिया

तेहरान, 5 जून (आईएएनएस)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (एईओआई) को 190,000 एसडब्ल्यूवी (सेपरेट वर्क यूनिट्स) स्तर के यूरेनियम संवर्धन की तैयारी का आदेश दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, खामेनी ने यह आदेश सोमवार को एक टेलीविजन भाषण के दौरान दक्षिणी तेहरान में इमाम खोमेनी के मकबरे पर …

Read More »

सर्नियाबत बांग्लादेश के वायुसेना प्रमुख नियुक्त

ढाका, 5 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को मसीहुज्जमान सर्नियाबत को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किए जाने की जानकारी दी। वह एयर मार्शल अबु इसरार की जगह लेंगे। बीडीन्यूज24 की रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि नए वायुसेना प्रमुख 12 जून को कार्यभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

Read More »

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने में जुटे हैं 50 देश

संयुक्त राष्ट्र, 5 जून (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की मंगलवार को जारी एक रपट में कहा गया है कि 50 राष्ट्र इस समय प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। बीबीसी के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की रपट में खुलासा हुआ है कि गैलापागोस एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर और श्रीलंका स्टाइरोफोम पर प्रतिबंध लगाएगा और चीन सड़ने वाले …

Read More »

सऊदी अरब ने केरल के उत्पादों पर प्रतिबंध लगाया

रियाद, 5 जून (आईएएनएस)। सऊदी अरब ने घातक निपाह वायरस के प्रकोप के मद्देनजर केरल के फ्रोजेन एवं संसाधित फलों और सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। ‘गल्फ न्यूज’ की सोमवार की रिपोर्ट के अनुसार, निपाह वायरस स्वयं एंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क की खतरनाक सूजन) का कारण बन सकता है और इसके सामान्य लक्षण बुखार, खांसी, सिरदर्द, सांस की तकलीफ …

Read More »

ग्वाटेमाला ज्वालामुखी विस्फोट : मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हुई (लीड-2)

ग्वाटेमाला सिटी, 5 जून (आईएएनएस)। ग्वाटेमाला के अत्यधिक सक्रिय ज्वालामुखी फ्यूगो के फटने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हो गई जबकि इससे 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। सीएनएन ने सोमवार देर रात ग्वाटेमाला के इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंसेज के हवाले से बताया कि रविवार को ज्वालामुखी विस्फोट के बाद इससे निकला काला धुआं आसमान में …

Read More »

भारत के साथ वार्ता के द्वार हमेशा खुले : पाकिस्तानी अधिकारी

इस्लामाबाद, 5 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक शीर्ष सैन्य अधिकारी का कहना है कि उनका देश भारत के साथ संवाद को लेकर हमेशा तैयार है और संबंधों को सामान्य करने के प्रयास दोनों पक्षों के रुख पर निर्भर करते हैं। ‘डॉन’ के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत में …

Read More »

क्यूबा के राष्ट्रपति ने अमेरिकी सीनेटर, गूगल के पूर्व सीईओ का स्वागत किया

हवाना, 5 जून (आईएएनएस)। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनल ने अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर जेफ फ्लेक और गूगल के पूर्व सीईओ एरिक श्मिट का देश में स्वागत किया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, इस बैठक के दौरान डियाज कैनल और अमेरिकी आगंतुकों ने द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। क्यूबा का कई बार दौरा …

Read More »

स्टारबक्स प्रमुख हावर्ड शल्ट्ज कंपनी को अलविदा कहेंगे

वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस)। दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी कंपनी स्टारबक्स के चेयरमैन हावर्ड शल्ट्ज का कहना है कि वह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद कंपनी का साथ छोड़ रहे हैं। बीबीसी ने सोमवार को बताया कि शल्ट्ज 26 जून को पद छोड़ देंगे। वह पिछले साल मुख्य कार्यकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके इस …

Read More »

मेलानिया ट्रंप 24 दिन बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आईं

वाशिंगटन, 5 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप पति डोनाल्ड ट्रंप के सात व्हाइट हाउस के एक आधिकारिक कार्यक्रम में नजर आईं। वह बीते 24 दिनों के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। सीएनएन के मुताबिक, 40 से अधिक गोल्ड स्टार सैन्य परिवारों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में मेलानिया ने शिरकत की। मेलानिया ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493