यांगून, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की वियतनाम के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए गुरुवार को नेपीथा से रवाना हो गईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि सू की वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन शुआन फुक के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रही हैं। दौरे पर सू की और शुआन फुक के बीच द्विपक्षीय संबंधों …
Read More »विश्व
अमेरिकी विमान की आपात लैंडिंग
वाशिंगटन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका से लंदन जा रहे एक विमान के इंजन में अचानक से धुआं उठने पर अटलांटा शहर में उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। विमान की संचालक डेल्टा एयरलाइंस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार शाम छह बजे उड़ान भरने के बाद …
Read More »म्यांमार में तूफान, 1 की मौत
यांगून, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार में तूफान से एक शख्स की मौत जबकि मठों सहित 800 से अधिक घर तबाह हो गए हैं। यांगून, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार में तूफान से एक शख्स की मौत जबकि मठों सहित 800 से अधिक घर तबाह हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तूफान से बागो, एयीयावादी, सगाइंग और मगवे क्षेत्र प्रभावित …
Read More »चीन की सेना ने युद्धाभ्यास किया
बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की थल सेना की वायु इकाई ने देश के दक्षिण-पूर्वी समुद्र तट के पास युद्धाभ्यास किया। सेना ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने चीनी सेना के हवाले से बताया, “बुधवार को हुआ अभ्यास एक वार्षिक अभ्यास था जिसमें कई तरह के हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया …
Read More »भारत, ब्रिटेन आतंक रोधी संबंधों को बढ़ावा देंगे (लीड-1)
लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के बीच वार्ता के बाद भारत और ब्रिटेन ने बुधवार को आतंकवाद की सभी रूपों में निंदा की और वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादियों के खिलाफ ‘निर्णायक व ठोस कार्रवाई’ के लिए मजबूत सहयोग पर दोनों देश सहमत हुए। इसमें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के नाम भी …
Read More »चीन की इच्छा, भारत-नेपाल-चीन का आर्थिक गलियारा बने
बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के वरिष्ठ राजनयिक वांग यी ने बुधवार को कहा कि बीजिंग चाहता है कि भारत, चीन-नेपाल संपर्क परियोजना में शामिल हो। उन्होंने साथ ही कहा कि दोनों देश के लिए इस हिमालयी देश का विकास साझा लक्ष्य होना चाहिए। बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के वरिष्ठ राजनयिक वांग यी ने बुधवार को कहा कि बीजिंग …
Read More »मोदी ने राजकुमार चार्ल्स से मुलाकात की
लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां भारतीय विज्ञान और नवोन्मेष पर एक प्रदर्शनी के दौरान राजकुमार चार्ल्स से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करते हुए बताया कि मोदी ने विज्ञान संग्रहालय में ‘प्रबुद्ध भारत : विज्ञान और नवोन्मेष के 5000 साल’ में राजकुमार चार्ल्स का स्वागत किया। इसके बाद मोदी …
Read More »नेपाल की 5 महिला पत्रकार माउंट एवरेस्ट के लिए रवाना
काठमांडू, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल की पांच महिला पत्रकार बुधवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुईं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ‘फर्स्ट वूमन जर्नलिस्ट एवरेस्ट एक्सपीडिशन 2018’ टीम ‘यूनीफाइड वॉयस फॉर इक्विटी’ के नारे के साथ 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर अगले माह चढ़ाई शुरू करेगी। टीम में नेपाल टेलीविजन की …
Read More »नवाज शरीफ बेटी के साथ लंदन रवाना
इस्लामाबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व उनकी बेटी मरियम बुधवार को लंदन रवाना हो गए। उन्होंने कहा है कि वे जवाबदेही अदालत की अगली सुनवाई पर लौटेंगे। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, नवाज व उनकी बेटी की वापसी 22 अप्रैल को निर्धारित है। हालांकि, मरियम ने अपने प्रस्थान से पहले किए गए एक ट्वीट …
Read More »आगामी शिखर बैठक पर चर्चा के लिए प्योंगयांग, सियोल के अधिकारी मिले
सियोल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधियों ने अगले सप्ताह होने वाली ऐतिहासिक शिखर बैठक से पहले साझा सीमा पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधित तैयारी को लेकर बुधवार को एक बैठक की। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह बैठक पनमुनजोम में हुई, जहां दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन 27 अप्रैल …
Read More »
dharmpath.com dharmpath