विश्व

ब्राजील : राष्ट्रपति अपने बेटे को बनाएंगे अमेरिका में देश का राजदूत

ब्राजीलिया, 12 जुलाई (आईएएनएस)। ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो ने इसकी पुष्टि की है कि वे अपने बेटे और संघीय प्रतिनिधि एडुआडरे बोलसोनारो को अमेरिका में ब्राजील का राजदूत नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को राष्ट्रपति के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि वह इसके लिए उपयुक्त हो सकते हैं और वाशिंगटन …

Read More »

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान को निवेश की जरूरत : इमरान खान

इस्लामाबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि देश की आय बढ़ाने तथा यहां रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए और ज्यादा उद्योगों को स्थापित करने की जरूरत है जिसके लिए पाकिस्तान को स्थानीय और विदेशी निवेश की आवश्यकता है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कराची में देश में व्यापारियों और उद्योगपतियों के …

Read More »

मरियम ने कथित मुलाकात के और वीडियो किए जारी

इस्लामाबाद, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने अपने दावे को सही साबित करने के लिए दो और वीडियो साझा किए हैं, जिनमें फैसला सुनाने वाले न्यायाधीश अरशद मलिक ने यह स्वीकार करने के लिए कथित तौर पर पीएमएल-एन के एक समर्थक से मुलाकात की कि उनके पिता (नवाज) को दोषी ठहराने के …

Read More »

कनाडा के होटल में कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव, 46 लोग अस्पताल में भर्ती

ओटावा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। कनाडा के एक होटल में संदिग्ध कार्बन मोनोऑक्साइड के रिसाव के बाद 46 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 15 की हालत गंभीर है। मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, विनिपेग शहर के प्रशासन ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि विनिपेग फायर पैरामेडिक सर्विस के …

Read More »

यूरेनियम भंडार बढ़ाने पर अमेरिका की ईरान पर और प्रतिबंध की धमकी

वॉशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने समृद्ध यूरेनियम की भंडारण क्षमता 2015 के परमाणु समझौते में तय सीमा से बढ़ाने पर ईरान पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पोम्पियो ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “ईरान द्वारा हाल ही में उसके परमाणु कार्यक्रम का प्रसार करने से उस …

Read More »

ग्रीस : संसदीय चुनावों में न्यू डेमोक्रेसी पार्टी की जीत

एथेंस, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रीस में संसदीय चुनावों में विपक्षी पार्टी न्यू डेमोक्रेसी ने जीत दर्ज की है। बीबीसी ने सोमवार को बताया कि अधिकांश डिस्ट्रिक्ट में गिनती के साथ, प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने अपने प्रतिद्वंद्वी, किरियाकोस मित्सोताकिस से हार स्वीकार कर ली। न्यू डेमोक्रेसी के पास अब तक 39.8 फीसदी वोट हैं, जबकि सिप्रास की वामपंथी सीरीजा पार्टी 31.6 …

Read More »

ग्रीस में बेलआउट के बाद पहले संसदीय चुनावों के लिए मतदान

एथेंस, 7 जुलाई (आईएएनएस)। साल 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के बाद जिसके कारण ग्रीस को वित्तीय बेलआउट का सहारा लेना पड़ा था और जिसके चलते देश की अर्थव्यवस्था 28 प्रतिशत गिर गई थी, रविवार को मतदाताओं ने पहले संसदीय चुनावों में मतदान किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मतदान केंद्र सुबह सात बजे खुल गए और शाम सात बजे …

Read More »

बोरिस जॉनसन के प्रचंड जीत के साथ ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के आसार

लंदन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व ब्रिटिश विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन के ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना सबसे ज्यादा है। समाचार पत्र द टाइम्स के एक नए ओपिनियन पोल के अनुसार वह एक बैलट में तीन चौथाई वोट जीत सकते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के 160,000 सदस्यों के घर मतपत्र पहुंचने शुरू हो गए …

Read More »

दक्षिणी कैलिफोर्निया में 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके (लीड-1)

सैन फ्रांसिस्को, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी कैलिफोर्निया में गुरुवार को आए 20 साल में सबसे शक्तिशाली, 6.4 तीव्रता के भूकंप के एक दिन बाद फिर से अमेरिकी राज्य भूकंप के झटकों से दहल गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। यूएसजीएस ने बताया कि, शुक्रवार रात 8.19 बजे आए …

Read More »

7.1 तीव्रता के भूकंप से दहला दक्षिणी कैलिफोर्निया

सैन फ्रांसिस्को, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य में गुरुवार को आए 20 साल में सबसे शक्तिशाली, 6.4 तीव्रता के भूकंप के एक दिन बाद फिर से दक्षिणी कैलिफोर्निया भूकंप के झटकों से दहल गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.1 मापी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, शुक्रवार रात 8.19 बजे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493